विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन देशों में खत्‍म ही नहीं होते दिन, आधी रात को भी देख सकते हैं सूरज को चमकते

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 16 Feb 2017 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 12:49 PM (IST)

ऐसी जगह पर जाकर वहां की जिंदगी का नजारा लेने का एक अलग ही रोमांच होगा। सूरज कभी डूबता ही नहीं है यहां...

इन देशों में खत्‍म ही नहीं होते दिन, आधी रात को भी देख सकते हैं सूरज को चमकते
इन देशों में खत्‍म ही नहीं होते दिन, आधी रात को भी देख सकते हैं सूरज को चमकते

सूरज के बिना हम अपनी जिंदगी की कल्‍पना नहीं कर सकते, सूर्यास्‍त के साथ दिन की अस्‍त के साथ शुरुआत होती है रात की। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसे देश हैं जहां सूरज कभी अस्‍त ही नहीं होता, आप आधी रात को भी चमकते सूरज का दीदार कर सकते हैं और ऐसी जगह पर जाकर वहां की जिंदगी का नजारा लेने का एक अलग ही रोमांच होगा। तो चलिए ऐसे पांच देशों से आपका परिचय कराते हैं-

नार्वे : यह पहाड़ों से घिरा हुआ एक बेहद खूबसूरत देश है और यहां मई से जुलाई तक लगभग 76 दिन सूरज डूबता ही नहीं है। इसीलिए इसे मध्‍य रात्रि का देश भी कहते हैं और यहां की सैर कर आप 'रात' में भी चमकते सूरज को अपनी खूबसूरत यादों में कैद कर सकते हैं।

स्वीडन : यहां भी आप यह अद्भुत नजारा देख सकते हैं। स्‍वीडन में मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक आधी रात को सूरज डूबता है।
क्‍या देखा है हजार बागों का यह शहर, अंग्रेज हुक्‍मरानों को खूब पसंद थी यहां की आबो हवा


आइसलैंड : यहां प्रकृति के खूबसूरत नजारे किसी का भी मन मोह लेंगे। वहीं यहां भी एक निश्चित काल तक दिन खत्‍म होते ही नहीं हैं। आइसलैंड में 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है।

कनाडा : यहां गर्मी के मौसम में 50-50 दिनों तक सूरज नहीं डूबता। यानी यहां भी एक निश्चित काल तक रात का अंधेरा देखने को नहीं मिलता है।

अलास्‍का : यहां मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ को रात में चमकते देखना कितना आनंददायक हो सकता है, इसकी कल्पना तो आप कर ही सकते हैं।

फिनलैंड : यह भी एक ऐसा देश है, जहां गर्मी के दौरान 73-74 दिनों तक सूर्य नहीं डूबता। आप यहां पर स्कीइंग, साइकलिंग और हाइकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।
ये है देश का सबसे छोटा हिल स्‍टेशन, खतरनाक खाई से गुजरती है ट्रेन तो थम जाती हैं सांसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।