विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहाड़ पर बना येे हिंदू मंदिर दिखता है एक खूबसूरत द्वीप की तरह

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 08 Jan 2017 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2017 12:48 PM (IST)

अगुंग नामक पहाड़ पर बना यह मंदिर वाकई में एक आईलैंड की तरह दिखाई देता है और इसे मदर टैंपल ऑफ बेसकिह के नाम से भी जाना जाता है।

पहाड़ पर बना येे हिंदू मंदिर दिखता है एक खूबसूरत द्वीप की तरह
पहाड़ पर बना येे हिंदू मंदिर दिखता है एक खूबसूरत द्वीप की तरह

वैसे तो इंडोनेशिया को मुस्लिमों का सबसे बड़ा देश कहा जाता है, मगर हिंदू संस्‍कृति और मंदिरों की बात करें तो इस देश का कोई सानी नहीं है। राजधानी बाली में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं और वहीं इन सबके बीच पूरा बेसहिक मंदिर के तो क्‍या कहने। इसे सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे खूबसूूरत मंदिरों में गिना जाता है। अगुंग नामक पहाड़ पर बना यह मंदिर एक आईलैंड की तरह दिखाई देता है और इसे मदर टैंपल ऑफ बेसकिह के नाम से भी जाना जाता है।


यह इंडोनेशिया का सबसे विशाल व पवित्र हिंदू मंदिर है और यहां की सबसे मुख्य धरोहरों में गिना जाता है। यहां कई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।


इसे इंडोनेशिया के हिंदुओं के लिए साधना का मुख्य केन्द्र माना जाता है। वहीं यहां लगभग सभी हिंदू त्योहार बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं।


यहां एक विशाल क्षेत्र में वासुकि नाग की भी पूजा-अर्चना की जाती है। इस मंदिर का नाम भी इस पर ही पड़ा है। कहा जाता है कि बेसकिह शब्द संस्कृत के वासुकि शब्द से आया है। वासुकि नाग का वर्णन कई ग्रंथों और पुराणों में पाया जाता हैं। वासुकि शब्द को बाद में जावा भाषा में बदल कर बेसकिह कर दिया गया। जावा भाषा में बेसकिह का अर्थ होता है बधाई।


अपनी सुंदरता और महत्व के कारण यह मंदिर हिंदुओं के साथ यहां के मूल निवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां के कई भक्त और पुजारी इंडोनेशिया के स्थाई निवासी हैं।


यह भी पढ़ें- समुद्र पर बने देश के इस सबसे खतरनाक पुल पर क्‍या कभी किया है सफर?





देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।