विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है इंडिया के बेस्ट मानसून स्पॉट

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Fri, 01 Jul 2016 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 10:13 AM (IST)

हम आपको बताएंगे ऐसी हसीन वादियां के बारे में जहां जाकर आप इस भागती दौड़ती जिंदगी के तनाव से आजाद ...और पढ़ें

ये है इंडिया के बेस्ट मानसून स्पॉट
ये है इंडिया के बेस्ट मानसून स्पॉट

अगर आप इस मॉनसून में अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं और आपको समझ न आ रहा हैं कि कहां जाएं तो हम आपकी इसमें मदद कर देते हैं। हम आपको बताएंगे ऐसी हसीन वादियां के बारे में जहां जाकर आप इस भागती दौड़ती जिंदगी के तनाव से आजाद होकर अपने पार्टनर के साथ हसीन लम्हों का मजा उठा पाएंगे।इन जगहों पर न सिर्फ आपको खूबसूरत मौसम मिलेगा बल्कि,यहा ठंडी-ठंडी फुहारों में भीगने का मज़ा ही कुछ और होगा। ये हैं इंडिया के बेस्ट मानसून स्पॉट जहां आप जरूर जाना चाहेंगे।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल


दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का स्वर्ग हैं। यहां हर साल हज़ारों की संख्या में पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। यह शहर चाय बागान के लिए भी विश्व प्रसिद्ध हैं। मानसून के मौसम में दार्जिलिंग की सैर एक अनोखा और यादगार पल होगा। क्योकि चारों और फैले चाय के बागान और दार्जिलिंग की हसीन वादियां आपका मन मोह लेंगे।

गोवा


यह बीच अपने भव्य प्राकृतिक दृश्यों के कारण पर्यटकों को सम्मोहित करता हैं। यहां कुदरत का नजारा देखते ही बनता है। समुद्र के किनारे झुके हुए खजूर के पेड़ और सफेद चमकीले रेत इस बीच की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। इस बीच को पहले हिप्पियों का बीच कहा जाता था।अगर आप मोलभाव में अच्छे हैं, तो आपको मोलभाव करके खरीदारी में मजा आता है तो यहां लगाने वाला बाजार भी आपके लिए एक आकर्षण है। इस बीच पर चांदनी रातों में हिप्पियों की पार्टियां होती हैं जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कराती हैं ।

शिलांग, मेघालय


मेघालय की राजधानी शिलांग एक बेहद खूबसूरत आकर्षक स्थल हैं। पहाड़ियों पर बसा यह छोटा सा शहर हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा हैं, इसे पूरब का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर मानसून का अपना अलग ही मज़ा है। वैसे तो यहां पूरे साल मौसम सुहावना रहता है लेकिन मानसून में यहां के मौसम में चार चांद लग जाते हैं।

कुर्ग, कर्नाटक


पश्चिमी घाटों में फैला हुआ कुर्ग की मिस्टी घाटी में खूबसूरती देखते ही बनती हैं। यहां कॉफी, चाय और मसालों के पेड़ हैं। कुर्ग को इसकी खूबसूरती और यहां के खुशनुमे मौसम के चलते भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां कॉफी और मसालों की खेती होती है। कुर्ग के प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र में मंडालपत्ती, तिब्बती मठ, कावेरी नदी, इरूपू फॉल, इगुथापा मंदिर, ओमकारेश्वर मंदिर, मरकारा डाउन गोल्फ क्लब, ब्रह्मागिरी पहाड़ी और नाल्कनद महल है।

मुन्नार, केरल


मुन्नार में विशाल चाय बागान और घुमावदार गलियों की वजह से मुन्नार भारत के फेमस हिल स्टेशन में से एक है। यहां भारतीय मसालों की खुशबू आती है क्योंकि यहां मसालों की खेती होती है। यहां पर्यटकों के बीच हाउसबोटिंग काफी पॉपुलर है। मुन्नार के प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र में चाय के बगीचे, वॉंन्डरला अम्यूसमेंट पार्क, कोची फोर्ट, गणपति मंदिर और हाउसबोट है।

पढ़ें- तो इस वीकेंड दिल्ली का कौन-सा Haunted Place देखना चाहेंगे आप2

हिमालय पार की धरती लद्दाख