विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारों तरफ बेजान मरुस्‍थल और बीचों-बीच बसा है सपने की दुनिया जैसा ये गांव

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 01:51 PM (IST)

वाकई में यहां बिल्‍कुल सपने जैसी दुनिया है और इसे देखने के लिए बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां आते हैं।

चारों तरफ बेजान मरुस्‍थल और बीचों-बीच बसा है सपने की दुनिया जैसा ये गांव
चारों तरफ बेजान मरुस्‍थल और बीचों-बीच बसा है सपने की दुनिया जैसा ये गांव

 दूर-दूर तक रेत के टीले और उसके बीचों-बीच बसा एक हरा-भरा गांव...ऐसी जगह की सिर्फ कल्‍पना मात्र से आप रोमांचित हो उठेंगे। एक पल को ऐसी जगह की कल्‍पना करना भी थोड़ा मुश्किल है, क्‍योंकि दुनिया के एक सबसे बेजान मरुस्‍थल में जिंदगी की कोई कैसे कल्‍पना कर सकता है, मगर पेरू में एक खूबसूरत गांव बसा है जिसका नाम है हुकाचाइना।

यहां बिल्‍कुल सपने जैसी दुनिया है और इसे देखने के लिए बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां आते हैं। यहां होटल, दुकानों समेत सभी सुविधाएं उपलब्‍ध हैं। हालांकि यह गांव काफी छोटा है, यहां सिर्फ 96 परिवार ही रहते हैं।

यहां पर एक प्राकृतिक झील भी है। इससे जुड़ी एक कहानी है कि एक राजकुमारी यहां नहा रही थी, तब एक शिकारी ने उस पर निशाना साधा। वो शिकारी से बच कर तो उड़ गई, मगर उसके उड़ते हुए कपड़े से वहां पर बालू का टीला बन गया।

हवा में 8, 500 फीट की ऊंचाई पर यहां है दुनिया का सबसे खतरनाक टॉयलेट

वैसे हवा के झोकों से यहां टीले बनते रहते हैं। इसे दिखाने के लिए स्थानीय लोग पर्यटकों को टॉप तक ले जाते हैं। यहां से सनसेट का अद्भुत नजारा लिया जा सकता है।

फिलहाल इस खूबसूरत जगह की तस्‍वीरें आपके सामने हैं, जो कम से कम आपको सपनों में तो उस जगह ले ही जा सकती हैं।

यहां है वो 'चमत्‍कारी' कुंड, जहां स्‍नान करने से मिलता है संतान का सुख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।