विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोडाफोन ने यूजर्स के लिए पेश किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, जानें डिटेल्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 02:56 PM (IST)

वोडाफोन ने एक नया इंटरनेशनल प्लान यूरोप समेत 18 अन्य देशों के लिए पेश किया है

वोडाफोन ने यूजर्स के लिए पेश किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, जानें डिटेल्स
वोडाफोन ने यूजर्स के लिए पेश किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने यात्रियों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान i-RoamFREE पेश किया है। यूरोप में इस प्लान का लाभ जर्मनी, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, तुर्की, ग्रीस, पुर्तगाल, Czech Republic, हंगरी, माल्टा और अलबानिया की यात्रा करने पर मिलेगा। इसके अलावा यह प्लान अन्य 18 देशों के लिए वैध होगा जिसमें यूके, अमेरिका, यूएई, सिंगोपुर और मलेशिया आदि शामिल हैं। इस प्लान के तहत यात्रियों को अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वोडाफोन ने इस प्लान में कुछ और देशों को जोड़ा है जिसमें जापान, कतर, स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे, इजिप्ट आदि शामिल हैं। यहां जाने वाले यात्रियों को फ्री इनकमिंग कॉल्स, 1 रुपये प्रति मिनट आउटगोइंग कॉल्स और 1 रुपये प्रति एमबी डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एयरसेल ने भी एक नया प्लान पेश किया है जिसके तहत 168 जीबी डाटा दिया जा रहा है।

Vodafone i-RoamFREE की कीमत:

इस प्लान की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 5,000 रुपये तक है। जहां 500 रुपये के प्लान की वैधता 24 घंटे की है। वहीं, 5,000 रुपये के प्लान की वैधता 28 दिनों है। देखा जाए तो 5,000 रुपये वाले प्लान में एक दिन की कीमत 180 रुपये पड़ेगी। इसके लिए वोडाफोन प्री-पेड और पोस्टपेड यूजर्स को कंपनी की आधिकारिक एप My Vodafone App या वेबसाइट vodafone.in/ir पर जाना होगा।

एयरसेल ने भी पेश किया प्लान:

कंपनी ने नॉर्थ-ईस्ट के नए यूजर्स के लिए 419 रुपये का एक प्लान पेश किया है जिसके तहत 168 जीबी डाटा दिया जा रहा है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 23 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी दी जा रही हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। यह फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है। आपको बता दें कि यह ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए वैध है।

यह भी पढ़ें:

जियोनी और एलजी के इन स्मार्टफोन्स की कीमत पर कंपनी ने की बड़ी कटौती

व्हाट्सएप के को फाउंडर ब्रायन एक्टन जल्द छोड़ सकते हैं कंपनी

30 रुपये से कम में जानें किस कंपनी का प्लान है आपके लिए बेस्ट