विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोडाफोन और आइडिया अपने यूजर्स के लिए लाया किफायती रोमिंग प्लान्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 10:44 AM (IST)

वोडाफोन और आइडिया ने यूजर्स के लिए 57 और 53 रुपये के रोमिंग प्लान पेश किए हैं

वोडाफोन और आइडिया अपने यूजर्स के लिए लाया किफायती रोमिंग प्लान्स
वोडाफोन और आइडिया अपने यूजर्स के लिए लाया किफायती रोमिंग प्लान्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों ने फ्री नेशनल रोमिंग के नए टैरिफ प्लान्स पेश किए हैं। टेलिकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन इंडिया ने 57 रुपये का प्लान जारी किया है। वहीं, आइडिया सेल्यूलर ने 53 रुपये का प्लान पेश किया है। ग्राहक इन प्लान्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के रोमिंग सेक्शन में देख सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं कि इन्हें पूरे देश में लागू किया गया है या नहीं।

वोडाफोन और आइडिया के प्लान की डिटेल्स:

इन प्लान्स के तहत यूजर्स को वो सभी लाभ मिलेंगे जो उन्हें अपने होम सर्किल में मिल रहे हैं। इसका मतलब अगर आप अपने होम सर्किल में 10 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल करते हैं तो रोमिंग में भी इतनी ही दर पर कॉल कर पाएंगे। हालांकि, देखा जाए तो वोडाफोन पहले से ही फ्री रोमिंग उपलब्ध करा रहा है। इन दोनों प्लान्स की वैधता 28 दिनों की होगी। माना जा रहा है कि दोनों कंपनियों ने ये प्लान्स रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए लॉन्च किए हैं।

इससे पहले टेलिकॉम सेक्टर में सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी नए प्लान पेश किए हैं। BSNL की बात करें तो कंपनी ने दो नए रेट कटर प्लान पेश किए हैं जिसके तहत प्रीपेड यूजर्स को कम कीमत में वॉयस कॉल्स (हर नेटवर्क पर) दी जा रही हैं। इन पैक्स की कीमत 8 रुपये और 15 रुपये है।

BSNL के नए प्लान:

कंपनी के 8 रुपये वाले प्लान के तहत देशभर में बीएसएनएल के नेटवर्क पर 15 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकती है। साथ ही अन्य नेटवर्क पर 35 पैसे प्रति मिनट की दर से बात की जा सकती है। इसकी वैधता 30 दिनों की है। वहीं, 15 रुपये का भी एक प्लान पेश किया है। इसमें सभी सुविधाएं 8 रुपये वाले प्लान जैसी ही हैं। केवल इसकी वैधता 90 दिनों की है।

यह भी पढ़ें:

आईफोन 8, 7s और 7s प्लस होंगे 12 सितम्बर को लॉन्च, जानें बड़े फीचर्स और कीमत के बारे में

ओप्पो और वीवो के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 18000 रुपये का तक का ऑफर

मोबाइल नंबर को फरवरी 2018 से पहले आधार से लिंक कराना जरुरी, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस