विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोडाफोन लाया वन नेशन वन प्लान, 344 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डाटा प्रतिदिन

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 22 Aug 2017 03:16 PM (IST)

वोडाफोन और एयरसेल ने यूजर्स के लिए नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। इस पोस्ट में हम आपको इन्हीं प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं

वोडाफोन लाया वन नेशन वन प्लान, 344 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डाटा प्रतिदिन
वोडाफोन लाया वन नेशन वन प्लान, 344 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डाटा प्रतिदिन

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की कीमत 344 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, यह लिमिटेड ऑफर प्लान है। आपको बता दें कि पहली बार किसी कंपनी ने ऐसा प्लान पेश किया है जो पूरे देश में किसी भी राज्य और सर्किल के यूजर्स इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही एयरसेल ने बिहार और झारखंड के यूजर्स के लिए 22 नए प्लान पेश किए हैं, जिनकी वैधता 3 दिन से लेकर 360 दिन की है। इसमें एक 14 रुपये का ट्रायल पैक भी है, जिसकी वैधता 3 दिनों की है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो एयरसेल के नेटवर्क को टेस्ट करना चाहते हैं।

वोडाफोन के नए प्लान में क्या है खास:

इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है। इसमें यूजर्स को लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए 300 मिनट प्रतिदिन और 1200 मिनट हर हफ्ते दिए जाएंगे। इससे ज्यादा कॉल करने पर 10 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क देना होगा। साथ ही 1 जीबी 3जी/4जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। यह प्लान देशभर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

एयरसेल ने भी जारी किए नए प्लान:

एयरसेल ने 22 नए प्लान लॉन्च किए हैं। इसमें से एक प्लान की कीमत 425 रुपये है। इसके तहत यूजर्स को 1 जीबी 3जी/2जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसकी वैधता 30 दिनों की होगी। वहीं, 289 रुपये के प्लान में 10 जीबी डाटा दिन में और 10 जीबी डाटा रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक दिया जाएगा। इसके अलावा 303 रुपये के प्लान में 90 दिनों के लिए यूजर्स को 2 जीबी 3जी/2जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। 489 रुपये के प्लान में यूजर्स को 30 दिनों के लिए 30 जीबी 3जी/2जी डाटा दिया जाएगा। इन्हें रिचार्ज कराने के लिए यूजर्स https://epayment.aircel.com/ साइट पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

84 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जानें कौन सा प्लान है ज्यादा बेहतर

जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल 2500 रुपये में लॉन्च करेगा 4जी स्मार्टफोन

जियो ने बढ़ाई एयरटेल की मुश्किलें, दे रहा 149 रुपये में 1 साल के लिए फ्री इंटरनेट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।