विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यह टेलिकॉम कंपनी दे रही पुराने 500 रुपये नोट के बदले 600 रुपये...

By MMI TeamEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 10:22 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Nov 2016 11:00 AM (GMT+05:30)

नोटबंदी के चलते बैंकों और एटीएम के आगे लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोगों के पास अब भी 500 रुपये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नोटबंदी के चलते बैंकों और एटीएम के आगे लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोगों के पास अब भी 500 रुपये के नोट हैं जिन्हें वो एक्सचेंज नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी खबर लाएं हैं जिससे आपका 500 रुपये का नोट आपको 600 रुपये दिलवा सकता है। दरअसल, दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर इंडिया ने बंद किए जा चुके 500 रुपये के नोट पर एक ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत पुराना 500 रुपये के नोट से रिचार्ज पर 600 रुपये का टॉकटाइम दिया जाएगा।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि सरकार के बंद किए जा चुके 500 रुपये के नोट से रिचार्ज कराने पर अतिरिक्त टॉकटाइम दिया जायेगा। इसके अलावा कंपनी ने सात रुपये का विशेष रिचार्ज कूपन भी पेश किया है, जिससे 25 पैसे प्रति मिनट की दर से 28 दिनों तक कॉल किया जा सकेगा।

जाहिर है कि नोटबंदी के बाद टेलिनॉर कंपनी का यह प्लान काफी अच्छा है। माना जा रहा है कि कंपनी ने ये प्लान अपने मार्किट को बड़ा बनाने के लिए किया है। इस रिचार्ज का फायदा सिर्फ वही यूजर्स उठा सकते हैं जो कंपनी की सेवा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यूजर्स को इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए कंपनी की सेवा यानि सिम लेनी होगी। जिसके बाद वो पुराने 500 रुपये के नोट से रिचार्ज करवा पाएंगे।

जानें टेलीनॉर कंपनी के बारे में:

टेलीनॉर भारत नॉर्वे कि टेलीनॉर नामक कंपनी का हिस्सा है। इसका पूर्व नाम यूनिनॉर था, जो एक भारतीय मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी थी। इसका मुख्यालय गुड़गांव हरियाणा में था। 23 सितंबर 2015 को इसे टेलीनॉर ने खरीद लिया और इसका नाम टेलीनॉर कर दिया।