विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेलिकॉम कंपनियां दे रही स्मार्टफोन बंडल ऑफर्स, जियो को टक्कर देने की पूरी तैयारी

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 10:06 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 10:30 AM (IST)

टेलिकॉम कंपनियां फ्री डाटा ऑफर्स को छोड़ बंडल ऑफर्स उपलब्ध करा रही हैं

टेलिकॉम कंपनियां दे रही स्मार्टफोन बंडल ऑफर्स, जियो को टक्कर देने की पूरी तैयारी
टेलिकॉम कंपनियां दे रही स्मार्टफोन बंडल ऑफर्स, जियो को टक्कर देने की पूरी तैयारी

नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो की मार्किट में एंट्री के बाद से इस सेक्टर में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें टैरिफ प्लान्स की कीमतों में भारी कमी को एक बड़े चेंज के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन अगर अभी की स्थिति पर गौर किया जाए तो धीरे-धीरे फ्री सर्विसेस भी खत्म होती जा रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि टेलिकॉम ऑपरेटर्स दोबारा स्मार्टफोन बंडल ऑफर्स की तरफ रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है कि टेलिकॉम कंपनियां ये सब जियो को टक्कर देने के लिए कर रही हैं। कुछ समय पहले ही जियो ने स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी कर 100 जीबी तक डाटा देने की पेशकश की थी। 

जियो दे रही 100 जीबी तक डाटा:

आपको बता दें कि वर्ष 2003 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फ्री इनकमिंग वॉयस कॉल्स और सब्सिडाइज्ड मोबाइल देकर यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया था। रिलायंस जियो इनफोकॉम की बात की जाए तो वो मोबाइल फोन्स को सब्सिडाइज्ड नहीं कर रही है बल्कि स्मार्टफोन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर फ्री डाटा उपलब्ध करा रही है। जियो ने शाओमी, जियोनी और आसुस समेत कई अन्य कंपनियों से साझेदारी कर यूजर्स को 100 जीबी तक डाटा देने की पेशकश की है।

एयरटेल ने किया माइक्रोमैक्स से करार:

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कैनवस 2 स्मार्टफोन पर 1 जीबी डाटा प्रतिदिन और 600 मिनट लोकल व एसटीडी कॉल्स (किसी भी नेटवर्क पर) दी जा रही हैं। इसकी वैधता 1 साल की है।

वोडाफोन और आइडिया ने भी की साझेदारी:

वोडाफोन की बात की जाए तो इस कंपनी ने अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कई स्मार्टफोन्स के साथ 70 जीबी तक फ्री डाटा दिया जा रहा है। अमेजन के अलावा कंपनी ने नेकिया के साथ भी करार कर नोकिया 5,6,3 को फ्री डाटा देने की पेशकश की थी। वहीं, आइडिया सेल्यूलर ने चीनी कंपनी वीवो के साथ मिलकर नए यूजर्स को फ्री डाटा देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:

आज लॉन्च होगा एप्पल का नया आईफोन, ये 10 चीजें हो सकती हैं खास

आज आईफोन के साथ लॉन्च हो सकते हैं ये गैजेट्स भी, जानें क्या होगा खास

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और माइक्रोमैक्स भारत 2 ने तोड़े सेल्स रिकॉर्ड