यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और माइक्रोमैक्स भारत 2 ने तोड़े सेल्स रिकॉर्ड
जहां एक तरफ सैमसंग Galaxy Note 8 ने 2.5 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, Bharat ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग 12 सितंबर को Galaxy Note 8 लॉन्च करने जा रही है। इस फोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरु किए गए थे। अब तक करीब 2.5 लाख लोगों ने इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अगर आपने अभी तक Galaxy Note 8 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करा सकते हैं। वहीं, भारतीय फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कुछ समय पहले ही Bharat 2 हैंडसेट लॉन्च किया था। इस फोन की 20 लाख यूनिट्स (अगस्त के आखिरी तक) बेची जा चुकी हैं। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।
सैमसंग Galaxy Note 8:
खबरों की मानें तो इस फोन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। करीब 1 लाख 50 हजार लोगों ने अमेजन इंडिया से और करीब 1 लाख लोगों ने सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें फास्ट और वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 3300 एमएएच की बैटरी दी जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसे 60,000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यही नहीं, इस फोन में Bixby इंटेलीजेंट असिस्टेंट भी दिया जा सकता है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी दिए जाने की उम्मीद है।

Micromax Bharat 2:
जैसा कि हमने आपको बताया कि अगस्त के आखिरी तक इस फोन के 20 लाख यूनिट्स को बेचा जा चुका है। इसकी सफलता को लेकर कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने कहा, “400 मिलियन से अधिक फीचर फोन यूजर्स स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे है जो उनकी अपने बजट को बिना खराब किए बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।” इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर और 512 एमबी रैम दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
.jpg)
