विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग ने किया गैलेक्सी एस5 की कीमत में बड़ा बदलाव

By Edited By:
Published: Tue, 09 Sep 2014 02:08 PM (IST)

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के दो स्मार्टफोन की कीमतों में अचानक से गिरावट देखने को मिली है। कहा जा रहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के दो स्मार्टफोन की कीमतों में अचानक से गिरावट देखने को मिली है। कहा जा रहा है कि कंपनी की गैलेक्सी सीरीज के सैमसंग गैलेक्सी एस5 व गैलेक्सी एस5 एलटीई मॉडल की कीमत को भारत में कम कर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस5 जो कि 51,500 रुपये की कीमत पर लांच किया गया था, उसकी कीमत घटा कर 43,250 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा इसी स्मार्टफोन के एलटीई मॉडल की कीमत 45,290 रुपये कर दी गई है जिसे 53,448 रुपये की कीमत पर भारत में लांच किया गया था।

सैमसंग की ओर से अचानक कीमतों में हुए इस फेरबदल का कोई भी कारण व्यक्त नहीं किया गया है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा इस बात की भी कोई सूचना नहीं दी गई है कि कीमतों में किया गया यह बदलाव हमेशा के लिए माना जाएगा या फिर कुछ समय के लिए सीमित है।

यह दोनों स्मार्टफोन सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन हैं व कीमतों के फेरबदल होने से पहले तक भारतीय बाजार में मौजूद काफी महंगे स्मार्टफोन में गिने जाते थे। लेकिन अब इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 8,000 रुपये से भी ज्यादा की कमी की गई है।

पढ़ें: लांच हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट 4, जानिए फीचर्स

पढ़ें: कुछ दिनों के लिए कम कीमत पर मिलेगा गैलेक्सी के जूम