विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस जियो लॉन्च करेगा वेलकम ऑफर 2, मार्च तक मिलेगी फ्री 4G सर्विस

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 24 Nov 2016 12:38 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2016 12:50 PM (IST)

रिलायंस जिओ ने सितंबर में अपने सस्ते डाटा पैक्स और फ्री वॉइस कालिंग से ग्राहकों को एक बेहतरीन तौफा पेश किया था

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ ने सितंबर में अपने सस्ते डाटा पैक्स और फ्री वॉइस कालिंग से ग्राहकों को एक बेहतरीन तौफा पेश किया था| अब इसी वेलकम ऑफर से सम्बंधित खबर की चर्चा चल रही है|बिजनेस इंसाइडर की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो अपनी 4G LTE फ्री सर्विस को मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा सकता है और इसकी आधिकारिक घोषणा 28 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन के मौके पर की जा सकती है। हालांकि रिलायंस जियो की ओर से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

क्यों बढ़ाई जाएगी फ्री सर्विस?

अगर बिजनेस इंसाइडर के दावे को माने तो रिलायंस जियो नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मार्च 2017 तक के लिए अपनी फ्री सेवाओं को बढ़ा सकता है। इसके अलावा यह सर्विस नए ग्राहकों को आकर्षित करने के साथ-साथ पुराने ग्राहकों को भी मिलेंगी।

मुकेश अंबानी ने जियो 4जी फ्री सेवाओं की घोषणा दिसंबर 2016 तक के लिए की थी लेकिन रिपोर्ट का दावा है कि यह बढ़ भी सकती हैं। वहीं आधिकारिक तौर पर इस मामले पर कुछ अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

जियो ने 26 दिन में ही बना दिया ये रिकॉर्ड:

रिलायंस जियो अपनी लॉन्चिंग से लेकर अब तक सुर्खियों में बना हुआ है। आइये जाने जियो के लांच के बाद रिलायंस ने क्या खास रिकॉर्ड बनाएं:-

-जियो लांच के पहले 26 दिन में ही 1.6 करोड़ ग्राहक इस प्लान से जुड़ गए थे।

- रिलायंस के मुताबिक यह आंकड़ा अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है क्योंकि यह उपलब्धि अब तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने हासिल नहीं की है।

- दुनिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक और सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो चुके मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भी इतनी बड़ी सफलता इतने कम समय में हासिल नहीं की।