Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    एयरटेल को पछाड़ रिलायंस जियो स्पीड टेस्ट में बनी नंबर वन कंपनी: ट्राई

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 03 May 2017 01:00 PM (IST)

    Trai ने सबसे तेज 4डी डाउनलोड स्पीड टेस्ट किया, जिसमें रिलायंस जियो ने टॉप किया है

    एयरटेल को पछाड़ रिलायंस जियो स्पीड टेस्ट में बनी नंबर वन कंपनी: ट्राई

    नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Trai) ने सबसे तेज 4जी डाउनलोड स्पीड टेस्ट किया, जिसमें रिलायंस जियो ने टॉप किया है। यह डाटा जनवरी-मार्च 2017 के आधार पर बताया गया है। इस टेस्ट में दूसरा स्थान आइडिया सेल्यूलर और तीसरा स्थान भारती एयरटेल को मिला। जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी में 17.43 Mbps, फरवरी में 16.49 Mbps और मार्च में 18.49 Mbps रही। इसी तिमाही में जियो ने औसत स्पीड 17.47 Mbps दर्ज की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइडिया ने एयरटेल को पछाड़ा:

    इस स्पीड टेस्ट में आइडिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। आइडिया की जनवरी में डाउनलोड स्पीड 12.22 Mbps, फरवरी में 12.09 Mbps और मार्च में 8.89 Mbps रही। साथ ही औसत स्पीड 11.06 Mbps रही। वहीं, अगर भारती एयरटेल की बात करें तो इसकी जनवरी में डाउनलोड स्पीड 11.25 Mbps, फरवरी में 10.44 Mbps और मार्च में 9.14 Mbps रही। एयरटेल की औसत स्पीड 10.27 Mbps रही। ट्राई की ओर से किए गए विशलेषण के अनुसार मार्च 2017 में भी रिलायंस जियो 4जी स्पीड के मामले में पहले स्थान पर है। यह लागातर तीसरा महीना है जब जियो पहले स्थान पर काबिज है।

    अगर मार्च के आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो एयरटेल 9.14 Mbps स्पीड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, 9 Mbps स्पीड के साथ वोडाफोन इंडिया ने तीसरे स्थान हासिल किया। जहां आइडिया जनवरी और फरवरी में दूसरे स्थान पर रही। वहीं, मार्च के डाटा के आधार पर वह चौथे स्थान पर आ गई।

    यह भी पढ़ें:

    अब ऑनलाइन जान पाएंगे मोबाइल टावर के रेडिएशन का स्तर

    सचिन तेंदुलकर आज पेश करेंगे Smartron srt स्मार्टफोन

    रिलायंस JioFi डिवाइस पर मिल रहा है एक्सचेंज के साथ 100 फीसद का कैशबैक या 1000 रुपये का फ्री डाटा