यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुनिया का सबसे सस्ता 4G प्लान, 50 रुपये में 1 GB डाटा, वॉयस कॉल फ्री
रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सबसे सस्ते डाटा प्लान्स को पेश किया है। कंपनी ने दूसरे सर्विस प्रोवाइडर्स ...और पढ़ें

नई दिल्ली (शिल्पा श्रीवास्तवा)। रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सबसे सस्ते डाटा प्लान्स को पेश किए हैं। कंपनी ने दूसरे सर्विस प्रोवाइडर्स के मुकाबले उपभोक्ताओं को बेहद कम कीमत में प्लान्स दिए हैं। आपको बता दें कि फिल्में स्ट्रीम कराने से लेकर, संगीत और लाइव टेलीविजन तक सब कुछ यूजर्स के लिए दिसंबर 2017 तक बिलकुल मुफ्त रहेगा। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि यूजर्स जितना ज्यादा डाटा इस्तेमाल करेंगे उतना ही डाटा की कीमत कम होती जाएगी। जी हां, इस स्थिति में डाटा पैक्स के दाम 25 रुपये प्रति जीबी तक गिर सकते हैं।
149 रुपये का प्लान:
इसमें 100 एसएमएस और 300 एमबी का 4जी डाटा मिलेगा।
499 रुपये का प्लान:
इस प्लान के अंतर्गत 4जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा और नाइट में अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। यही नहीं, इसमें अनलिमिटेड एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जियो वाइ-फाइ हॉटस्पॉट के जरिए 8जीबी डाटा का एक्सेस यूजर्स को मिलेगा।
999 रुपये का प्लान:
इस प्लान के तहत यूजर्स को 4जी 10 जीबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, 20 जीबी वाइ-फाइ हॉटस्पॉट के द्वारा भी यूज किया जा सकता है।
1499 रुपये का प्लान:
इस प्लान का नाम L है। इसमें कंपनी यूजर को 20 जीबी 4जी डाटा देगी और वाइ-फाइ हॉटस्पॉट के द्वारा 40 जीबी फ्री डाटा भी देगी।
1499 रुपये का प्लान:
तो वहीं, इस प्लान का नाम XL है। इसके तहत यूजर को 35 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा और वाइ-फाइ हॉटस्पॉट के जरिए 70 जीबी फ्री डाटा भी यूज कर सकते हैं।
3999 रुपये का प्लान:
तो इस XXL प्लान में 60 जीबी 4जी डाटा मिलेगा और 120 जीबी का वाइ-फाइ हॉटस्पॉट फ्री डाटा भी दिया जाएगा।
4999 रुपये का प्लान:
इस XXXL प्लान में 75 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा और 150 जीबी का वाइ-फाइ हॉटस्पॉट डाटा दिया जाएगा।
.jpg)
रिलायंस एजीएम मीट के दौरान मुकेश अंबानी ने ये साफ कर दिया है कि अब दादागिरी नहीं बल्कि डाटागिरी चलेगी।
यह भी पढ़े,
रिलायंस ने टेलिकम्यूनिकेशन इंडस्ट्री में किया ऐतिहासिक बदलाव, ये हैं 12 बड़ी घोषणाएं
रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी की अहम घोषणा, देशभर में डाटा छोड़ सबकुछ फ्री
