विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल को टक्कर देने के लिए रिलायंस जियो पेश कर सकता है एंड्रॉयड फोन

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 08:06 AM (IST)

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जल्द ही जियो एक नया फोन पेश कर सकता है। इसके लिए कंपनी गूगल के साथ बात कर रही है

एयरटेल को टक्कर देने के लिए रिलायंस जियो पेश कर सकता है एंड्रॉयड फोन
एयरटेल को टक्कर देने के लिए रिलायंस जियो पेश कर सकता है एंड्रॉयड फोन

नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो को उसके 4जी फीचर फोन के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने फिलहाल जियोफोन का प्रोडक्शन रोक दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी एंड्रॉयड फोन पर कम कर रही है।

कंपनी के एक जानकार के मुताबिक, “जियोफोन KaiOS पर काम करता है। कई ऐसी एप्स हैं जो इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करती हैं। लेकिन जियोफोन के लिए स्पेशल वर्जन डेवलप किए जा रहे हैं।” रिपोर्ट में बताया गया है कि जियो कंपनी गूगल से एंड्रॉयड फोन को लेकर बातचीत की प्रक्रिया में है। कंपनी चाहती है कि गूगल जो दूसरी कंपनियों से ऑपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध कराने का शुल्क लेता है उस राशि को कुछ कम किया जाए।

आपको बता दें कि जियोफोन कंपनी जियोफोन के करीब 10 मिलियन यूनिट्स का निर्माण करेगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि कंपनी का एंड्रॉयड फोन आने के बाद जियोफोन को बंद कर दिया जाएगा। कंपनी के सूत्रों की मानें तो जियोफोन का पहला शिपमेंट जल्द ही किया जाएगा। सबसे पहले इसे छोटे शहरों और गांवों में पहुंचाया जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि जियो का यह कदम एयरटेल और वोडाफोन के सस्ते एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद उठाया जा रहा है। दोनों ही कंपनियां जियो से बेहतर फीचर्स से लैस स्मार्टफोन्स 1,500 रुपये में दे रही हैं। वोडाफोन और माइक्रोमैक्स ने साझेदारी के तहत नया 4जी स्मार्टफोन्स पेश किया है। इसकी इफेक्टिव कीमत 999 रुपये है। वहीं, भारती एयरटेल ने भी कार्बन के साथ साझेदारी के तहत 4जी स्मार्टफोन पेश किया है जिसकी इफेक्टिव कीमत 1,500 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 5 बेहतरीन ऑडियो रिकॉर्डर, खास फीचर्स से हैं लैस

iTunes से हो गए हैं बोर तो करें इन म्यूजिक प्लेयर एप्स का इस्तेमाल

व्हाट्सएप का रिकॉल मैसेज फीचर हुआ उपलब्ध, इस तरह करेगा काम 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।