पैनासोनिक ने बनाया पहला वियरेबल कैमरा
पैनासोनिक ने वियरेबल कैमकॉर्डर 'एचएक्स--ए500 एक्शन कैम' पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला वियरेबल कैमरा है।

नई दिल्ली। पैनासोनिक ने वियरेबल कैमकॉर्डर 'एचएक्स--ए500 एक्शन कैम' पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला वियरेबल कैमरा है।
पैनासोनिक का कहना है कि एचएक्स -ए500 एक्शन कैम पहला लाइटवेट, स्ट्रैप -ऑन कैमकॉर्डर डिवाइस है। यह 25 फ्रेम प्रति सेकंड की रफ्तार से 4के रिजोल्यूशन वाली तस्वीरें खींचने में सक्षम है। यही नहीं, ब्लर -फ्री स्लो मोशन में फ्रेम की स्पीड प्रति सेकंड 50 या 100 फ्रेम तक बढ़ाई भी जा सकती है। हालांकि फ्रेम स्पीड बढ़ने के साथ-साथ रिजोल्यूशन कम होता जाएगा।
पढ़ें: भारत में पैनासोनिक के दो फीचर फोन
यह कैमरा टू-पीस डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। दोनों पीस एक केबल से जुडे़ हुए हैं। इसमें एक लैंस और एक कंट्रोल यूनिट है, जिन्हें शरीर के अलग-अलग अंगों पर पहना जा सकता है। दोनों पीस को अलग-अलग रखकर भी काम लिया जा सकता है।
स्मार्टफोन से कनेक्ट भी करें
इस कैमरे को स्मार्टफोन से कनेक्ट भी किया जा सकता है और इसकी स्क्रीन को व्यूफाइंडर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वाटर रेसिस्टेंट भी है। इसे पानी में 3 मीटर की गहराई में 30 मिनट तक डुबोकर रखा जा सकता है। एक्शन कैम की बिक्री मई में यूरोपीय बाजार में शुरू होगी। इसकी कीमत 429 यूरो ([करीब 35,940 रुपये)] है।
- नई दुनिया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।