विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब एंड्रायड फोन पर सनी लियोन के साथ खेलें तीन पत्‍ती

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 04:45 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2015 11:35 AM (IST)

शाहरुख व सलमान खान के साथ तीन पत्‍ती खेलने की बात कहने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शाहरुख व सलमान खान के साथ तीन पत्ती खेलने की बात कहने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के साथ ये गेम खेलना चाहती हैं। सेलीब्रिटी ने अपने सनी लियोन तीन पत्ती एप को लांच करने के लिए गेम डेवलपिंग कंपनी Gamiana के साथ पार्टनरशिप किया है।

यह गेम 3 दिसंबर से गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है।

कुछ सेलिब्रिटी ब्रांड वाले मोबाइल गेम्स में से एक सनी लियाने तीन पत्ती भारत के पॉपुलर शौकों तीन पत्ती और बॉलीवुड को एक साथ लाती है। यह गेम प्लेयर्स को खेलने के लिए तीन पत्ती के विभिन्न वैरिएशंस देती है। उपर के लेवल पर जाने के मौके पर खिलाड़ियों को सनी लियोन डिजिटल संग्रह भी अर्जित करने का मौका मिलेगा।

सनी लियोन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ मैं अपने प्रशंसकों को प्यार करती हूं और उनके साथ बात करने के लिए नये तरीके खोजती हूं। मैंने देखा मेरे कई प्रशंसक अपने मोबाइल फोन पर तीन पत्ती का गेम खेलते हैं, इससे मेरे पास ऐसे गेम का आइडिया आया।‘ उन्होंने आगे बताया, ‘ मैंने Gamiana के साथ मिलकर ऐसी जगह बनायी जहां दोस्तों के साथ जा सकूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक यहां आएंगे और इसका लुत्फ लेंगे।‘

तीन पत्ती एक भारतीय और पोकर का सरल वर्जन है। यह भारत में काफी लोकप्रिय है।

डिस्काउंट पड़े भारी, फ्लिपकार्ट को 2,000 करोड़ का घाटा