विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल आज लांच करेगा Nexus स्‍मार्टफोंस और क्रोमकास्ट न्यू

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 05:22 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Sep 2015 08:09 AM (GMT+05:30)

29 सितंबर को आयोजित होने वाले बड़े इवेंट में गूगल काफी नये प्रोडक्‍ट्स लेकर आ रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 29 सितंबर को आयोजित होने वाले बड़े इवेंट में गूगल काफी नये प्रोडक्ट्स लेकर आ रहा है।

नये Nexus स्मार्टफोंस

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी दो स्मार्टफोंस का अनावरण करेगी। कंपनी की ओर से Nexus 6 के सक्सेसर Nexus 6P को लाया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि Nexus 6P चीन की कंपनी Huawei ने बनाया है और यह पहला Nexus डिवाइस होगा जो मेटल से बना है। फोन का स्क्रीन साइज 5.7 इंच है और यह क्वालकॉम के स्नैपड्रगन 810 प्रोसेसर से लैस है जो OnePlus 2 में भी है। OnePlus 2 की तरह ही बाजार में यह पहला फोन होगा जो रिवर्सिबल USB Type-C कनेक्टर से लैस होगा। इसमें 3,450mAh की बैटरी लगी है।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कैमरे में काफी इंप्रूवमेंट किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन व इंप्रूव्ड गूगल कैमरा एप के साथ आया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फिंगरप्रिंट से लैस यह डिवाइस एंड्रायड मार्शमैलो पर चलता है।

दूसरा स्मार्टफोन Nexus 5X आ रहा है, इसे Nexus 5 का सक्सेसर माना जा रहा है जो 2013 में लांच हुआ था। इसे LG ने बनाया है। कहा जा रहा है कि इस फोन में फुल HD रेज्योलूशन के साथ 5.2 इंच की स्क्रीन 6 कोर प्रोसेसर डाला गया है। लीक हुए खबरों के मुताबिक इस फोन में प्लास्टिक बॉडी है। इसमें ऑटोफोकस व ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह भी एंड्रायड मार्शमैलो पर चलेगा।

नई दिल्ली। 29 सितंबर को आयोजित होने वाले बड़े इवेंट में गूगल काफी नये प्रोडक्ट्स लेकर आ रहा है।

नये Nexus स्मार्टफोंस

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी दो स्मार्टफोंस का अनावरण करेगी। कंपनी की ओर सेNexus 6 के सक्सेसर Nexus 6P को लाया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि Nexus 6P चीन की कंपनी Huawei ने बनाया है और यह पहलाNexus डिवाइस होगा जो मेटल से बना है। फोन का स्क्रीन साइज 5.7 इंच है और यह क्वालकॉम के स्नैपड्रगन 810 प्रोसेसर से लैस है जो OnePlus 2 में भी है। OnePlus2 की तरह ही बाजार में यह पहला फोन होगा जो रिवर्सिबल USB Type-C कनेक्टर से लैस होगा। इसमें 3,450mAh की बैटरी लगी है।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कैमरे में काफी इंप्रूवमेंट किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन व इंप्रूव्ड गूगल कैमरा एप के साथ आया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फिंगरप्रिंट से लैस यह डिवाइस एंड्रायड मार्शमैलो पर चलता है।

दूसरा स्मार्टफोन Nexus 5X आ रहा है, इसे Nexus 5 का सक्सेसर माना जा रहा है जो 2013 में लांच हुआ था। इसे LG ने बनाया है। कहा जा रहा है कि इस फोन में फुलHD रेज्योलूशन के साथ 5.2 इंच की स्क्रीन 6 कोर प्रोसेसर डाला गया है। लीक हुए खबरों के मुताबिक इस फोन में प्लास्टिक बॉडी है। इसमें ऑटोफोकस व ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह भी एंड्रायड मार्शमैलो पर चलेगा।

नया क्रोमकास्ट

इस वर्ष के आरंभ में गूगल क्रोमकास्ट भारत आ गया था लेकिन अमेरिका में HDMI dongle कुछ ही दिनों पहले लांच हुआ था। क्रोमकास्ट के बारे में कहा जा रहा है कि यह तेज प्रोसेसर के साथ आएगा ताकि यह भारी से भारी फाइल्स को भी हैंडिल कर सके और इसमें Wi-Fi की स्पीड काफी तेज हो। इसमें एक नया सहयोगी एप होगा जो एंड्रायड व iOS के लिए है यह क्रोमकास्ट समर्थित एप्स को खोजने में मदद करेगा और ढेर सारे कंटेंट खोजेगा जो आप स्ट्रीम कर सकते हैं।

ऑडियो के लिए क्रोमकास्ट

एक नये तरह का क्रोमकास्ट डिवाइस आएगा और इसका फोकस ऑडियो पर होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह डोंगल होगा जिसे आप अपने स्पीकर के हेडफोन जैक में प्लगइन कर सकेंगे ताकि आप गानों का आनंद वायरलेस ले सकें।

एंड्रायड मार्शमैलो

लांच होने वाले ये दोनो Nexus स्मार्टफोंस एंड्रायड के नये वर्जन ‘एंड्रायड मार्शमैलो’ पर चलेंगे जिसका अनावरण गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने किया है। एंड्रायड मार्शमैलो दिखने में एंड्रायड लॉलीपॉप की तरह ही है लेकिन इसमें नये फीचर्स हैं जैसे गूगल नाउ और फिंगरप्रिंट स्कैनर्स के लिए इनबिल्ट API। इवेंट में गूगल इस नये ऑपरेटिंग सिस्टम के रॉलआउट की घोषणा कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।