Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी बार भी बिक गए LeTV Le 1s के यूनिट, तीसरे फ्लैश सेल के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Wed, 10 Feb 2016 09:24 AM (IST)

    अभी भारत में सबसे अधिक डिमांड वाला फोन ‘LeTV Le 1s’ आज दूसरे फ्लैश सेल के शुरू होते ही आउट ऑफ स्‍टॉक हो गया। अागामी सेल 16 फरवरी को...

    अभी भारत में सबसे अधिक डिमांड वाला फोन ‘LeTV Le 1s’ है। आज फ्लिपकार्ट पर दूसरे फ्लैश सेल के शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

    सेल में बिकने वाले कुल डिवाइसेज की संख्या के बारे में अभी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

    सेल के पहले, LeEco ने कहा था कि मॉडल के लिए 9.2 लाख रजिस्ट्रेशन किया गया है। पहले का रिकार्ड दो लाख था।

    इस फोन की लोकप्रियता यहां तक पहुंच गयी है कि लोगों ने इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर (shell scripts) विकसित किया है जो इसकी खरीदारी में मदद कर सके।

    नेट न्यूट्रेलिटी पर यह है जुकरबर्ग का भारत को जवाब

    यह सब देखने के बाद यह सवाल उठता है कि चीन की यह कंपनी कितने डिमांड की भरपाई कर सकेगी।

    Xiaomi ने भी काफी सस्ते Mi3 फोन को देना शुरू किया था पर अंत में भारतीय मांगों के आगे असफल हुई और इस मॉडल के लिए फ्लैश सेल आयोजित करना बंद कर दिया, इससे कितने ही यूजर्स निराश भी हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इस डिवाइस के लिए तीसरा सेल आगामी 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।