विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग शॉप एनिवर्सिरी कार्निवल, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 4000 रुपये तक का डिस्काउंट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 28 Sep 2017 01:03 PM (IST)

अगर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका काफी अच्छा है। शाओमी और सैमसंग अपने स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं

सैमसंग शॉप एनिवर्सिरी कार्निवल, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 4000 रुपये तक का डिस्काउंट
सैमसंग शॉप एनिवर्सिरी कार्निवल, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 4000 रुपये तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में Diwali with Mi का आयोजन किया है। इस सेल का आज दूसरा दिन है। इस दौरान कंपनी 1 रुपये की फ्लैश सेल का आयोजन कर रही है। 1 रुपये की फ्लैश सेल में रेडमी नोट 4 (4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज), रेडमी 4, मी बैंड एचआरएक्स एडिशन, मी बैकपैक, मी ब्लूटूथ स्पीकर, मी कार चार्जर, सेल्फी स्टिक समेत अन्य प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इसके साथ ही सैमसंग ने भी सेल का आयोजन किया है।

सेल में मिलेंगे ये प्रोडक्टस:

सेल के दूसरे दिन सुबह 11 बजे से रेडमी 4ए (2 जीबी रैम और 16 जीबी मैमोरी, कीमत 5,999 रुपये), मी बैंड एचआरएक्स एडिशन और मी बैकपैक की सेल शुरू हो चुकी है। यह सेल स्टॉक खत्म होने तक चलेगी। अगर यह सेल आपने मिस कर दी है, तो दूसरे दिन की अगली सेल शाम 5 बजे से शुरू होगी। इस दौरान रेडमी नोट 4 (3 जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी, ब्लैक कलर), मी कैप्सूल इयरफोन्स और मी वाई-फाई रिपीटर खरीदा जा सकेगा।

शाओमी के इन स्मार्टफोन्स पर ऑफर उपलब्ध:

  • रेडमी नोट 4 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर 1,000 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद इन्हें 9,999 और 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • रेडमी 4 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर 500 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद इन्हें 8,499 और 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • मी मैक्स 2 के 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। जिसके बाद इन्हें 12,999 रुपये और 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • अगर ग्राहक एसबीआई के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। साथ ही पेटीएम का इस्तेमाल करने पर रेडमी नोट 4 के सभी वैरिएंट पर 400 रुपये का फ्लैट ऑफर मिलेगा।

सैमसंग शॉप एनिवर्सिरी कार्निवल:

यह सेल 25 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान कंपनी अपने फ्लैगशिप समेत मिड रेंज स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट देगी। स्मार्टफोन के अलावा इस सेल में स्मार्टवॉच और वायरलेस हेडफोन पर भी छूट मिल रही है। वहीं, अगर ग्राहक एचडीएफसी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके साथ ही वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, नो कॉस्ट ईएमआई, वायरलेस चार्जर और 448 जीबी 4जी डाटा का भी ऑफर मौजूद है।

किन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है ऑफर:

  • सेल के दौरान गैलेक्सी S8+ के 128 जीबी वैरिएंट को 70,900 रुपये के बजाय 64,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, गैलेक्सी S8 को 53,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 57,900 रुपये है।
  • Galaxy On Max को 1,000 रुपये की छूट के साथ 15,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा On Nxt स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। Galaxy On7 Pro और Galaxy J3 पर 1,000 रुपये का ऑफ उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:

300 रुपये से कम कीमत में आते हैं बड़े काम के ये तीन स्मार्टफोन गैजेट्स

आईफोन नहीं अब एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं बिल गेट्स

ये हैं 15000 रु से कम कीमत के 4GB रैम से लैस स्मार्टफोन्स 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।