विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JioPhone का प्री बुकिंग प्रोसेस हुआ शुरु, मात्र तीन क्लिक में यहां से करें रजिस्टर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 12:14 PM (IST)

रिलायंस ने जियोफोन लॉन्च किया है। इस फोन को खरीदने के लिए पहले ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा

JioPhone का प्री बुकिंग प्रोसेस हुआ शुरु, मात्र तीन क्लिक में यहां से करें रजिस्टर
JioPhone का प्री बुकिंग प्रोसेस हुआ शुरु, मात्र तीन क्लिक में यहां से करें रजिस्टर

नई दिल्ली (जेएनएन)। रिलायंस जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में क्रांति लाने के बाद अब मोबाइल बाजार में भी कदम रख दिया है। जियो ने अपनी 40वीं सालाना आम बैठक (AGM) में 4G Jio फीचर फोन लॉन्च किया है। इसका नाम JioPhone रखा गया है। इस फोन की कीमत शून्य रखी गई है। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को 1,500 रुपये की सिक्योरिटी राशि देनी होगी जो 3 साल बाद यूजर्स को वापस दे दी जाएगी। इस फोन का प्री ऑर्डर प्रोसेस शुरु हो चुका है। इसका पहला फेज रजिस्ट्रेशन है। अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

कैसे करें JioPhone प्री ऑर्डर?

1. इसके लिए यूजर्स को जियो की आधिकारिक वेबसाइट www.jio.com पर जाना होगा।
2. यहां एक बैनर दिया गया है जहां Keep me posted लिखा होगा। इस पर क्लिक करें। ऐसे आप रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच जाएंगे।
3. यहां आप कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। इन्हें भर दें।

मिल रही लाइफटाइम वॉयस कॉलिंग फ्री:

अगर ग्राहक इस फोन को खरीदते हैं तो उन्हें लाइफटाइम वॉयस कॉलिंग फ्री मिलेगी। यूजर्स को सिर्फ डाटा के ही पैसे देने होंगे। इस फोन के साथ 153 रुपये का धन धना धन प्लान भी पेश किया है जिसमें कॉल, मैसेज और डाटा फ्री दिया जा रहा है।

वॉयस कमांड पर चलता है फोन:

यह फोन वॉयस कमांड पर चलता है। इसमें वॉयस कमांड के जरिए कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं। यह फीचर वैसे ही काम करता है जैसे एप्पल का सिरी सॉफ्टवेयर। इस फीचर के जरिए आप एप्स, मैसेज, कॉल्स और सेटिगं को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इस फीचर फोन के जरिए डिजिटल पेमेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

पानी में गिरने के बाद भी स्मार्टफोन रहेगा सुरक्षित, ये है तरीका

बजट शॉपिंग: 1000 रूपये से कम में टॉप 5 टेक एक्सेसरीज

5000 रुपये से कम कीमत में बिग स्क्रीन स्मार्टफोन की इस लिस्ट पर डालें एक नजर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।