विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदीः अब Google बताएगा आपके आस-पास के एटीएम का पता

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 11:20 AM (IST)

गूगल ने एक नई पहल की है, जिससे आप गूगल के जरिए अपने आस-पास के वर्किंग एटीएम का पता लगाया जा सकता है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद से लोगों को खाली एटीएम नहीं मिल नहीं मिल पा रहे हैं। इसी के चलते गूगल ने एक नई पहल की है, जिससे गूगल के जरिए अपने आस-पास के वर्किंग एटीएम का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको गूगल पर जाना होगा। यहां Find ATM near you का ऑप्शन नजर आएगा, जिसपर आपको क्लिक करना है। आप गूगल मैप के जरिए अपने आस-पास के वर्किंग एटीएम का पता लगा सकते हैं।

गूगल के अलावा भी कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जो आपको कैश वाले वर्किंग एटीएम का पता बता सकती हैं। इनमें से एक CashnoCash है। आपको बता दें कि क्विकर और नैसकॉम ने हाल ही में CashNoCash.com वेबसाइट लॉन्च की है, जो यूजर्स को आस-पास के बैंक, एटीएम और डाकघर की पूरी जानकारी देती है। यह वेबसाइट यूजर को एटीएम की रियल टाइम स्थिति भी बताएगी। इसके अलावा ATMSearch, CMS एटीएम फाइंडर और वॉलनट जैसी वेबसाइट/एप्स से भी एटीएम की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

जाहिर है कि नोटबंदी के फैसले के बाद से बैंक और एटीएम के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लंबी लाइन में लगने के बावजूद भी कई लोगों को पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। आपको बता दें कि कई एटीएम ऐसे भी हैं जिनमें कैश नहीं है। वहीं, सरकार के ऐलान के मुताबिक, एक व्यक्ति 4500 रुपये कैश ही एक्सचेंज कर सकता है। ऐसे में गूगल की नई पहल लोगों को काफी राहत पहुंचा सकती है।