विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके पसंदीदा प्रोडक्ट की कीमत कम होते ही गूगल नाउ देगा जानकारी

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 11 Dec 2015 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2015 05:21 PM (IST)

गूगल ने अपने डिजीटल असिसटेंट फीचर गूगल नाउ में नया अपडेट शामिल किया है। इस अपडेट बाद यह पहले से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गूगल ने अपने डिजीटल असिसटेंट फीचर गूगल नाउ में नया अपडेट शामिल किया है। इस अपडेट बाद यह पहले से और भी बेहतर होगा। इस फीचर के अपडेट होने के बाद उपयोगकर्ता सभी अपडेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गूगल नाउ के नए अपडेट में अब बिल्कुल एक आनसरिंग मशीन की तरह मैसेज पढ़ने व उसका रिप्लाई करने की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा गूगल नाउ में एक और खास फीचर को शामिल किया है। नए अपडेट के बाद गूगल सर्च किए गए प्रोडक्ट को ट्रैक करता है और उसके कीमत में कटौती होने पर आपको अपडेट भी देता है।

पढ़ें, सैमसंग के स्पेशल ऑफर्स, भारत में मना रहा 20वां साल

गूगल नाउ का नया अपडेट आसानी से आपके द्वारा शाॅपिंग सर्च के प्रोडेक्ट को ट्रैक करता है और उससे जुड़ी नई जानकारियां मुहैया कराता है। साथ ही यदि उस प्रोडक्ट की कीमत में कटौती हुई है तो गूगल नाउ आपको नोटिफिकेशन भी देगा जिसके माध्यम से आप अपना पसंदीदा प्रोडक्ट को कम कीमत में खरीद सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर यदि आप शाॅपिंग साइट पर जूते देख रहे हैं तो गूगल नाउ आपको ट्रैक करेगा और उन जूतों की कीमत कम होते ही आपको एक अलर्ट देगा। खास बात है कि गूगल नाउ केवल आपके द्वारा विजिट की गई शाॅपिंग साइट की कीमत को ही ट्रैक करेगा।