विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल ने फिल ह्यूज को कुछ इस तरह से दी श्रद्धांजलि

By sanjay savernEdited By:
Published: Fri, 28 Nov 2014 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 05:58 PM (IST)

गुगल ने अपने ऑस्ट्रेलिया संस्करण के जरिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज को श्रद्घांजलि दी। गुगल ने अपने पेज के ठीक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गूगल ने अपने ऑस्ट्रेलिया संस्करण के जरिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज को श्रद्घांजलि दी। गूगल ने अपने पेज के ठीक नीचे बल्ले की तस्वीर लगाई है जो कि इस क्रिकेटर को दिए गए श्रद्धांजलि का प्रतीक है।

गौरतलब है कि ट्विटर पर एक खास अभियान शुरू हुआ है जिसके जरिए ह्यूज को याद करने व उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। हेशटैग के साथ 'पुट यॉर बैट आउट' के साथ पोस्ट किए गए इन संदेशों में लोग अपने बल्लों पर ह्यूज के नाम संदेश लिखकर इसे बाहर रखते हैं और फिर इसकी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हैं।

ट्विटर पर ऐसे संदेशों की बौछार सी हो गई है। एक तरफ जहां पूरी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमों ने शारजाह टेस्ट के तीसरे दिन खेल से पहले अपने बल्लों को बाहर रखा और इन पर अपनी टोपी लगाकर ह्यूज को श्रद्धांजलि दी वहीं, दुनिया भर में फैंस बाजारों व घरों के बाहर ऐसा करके ह्यूज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।यहीं नहीं ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देश के क्रिकेटरों ने भी ह्यूज को इसी तरीके से श्रद्धांजलि दी है।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें