विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आकर्षक डूडल के साथ अमृता शेरगिल को याद कर रहा गूगल

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 30 Jan 2016 10:29 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2016 10:31 AM (IST)

सर्च इंजन गूगल भारत की प्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल की जयंती के अवसर पर अपने आकर्षक डूडल के माध्‍यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

News Article Hero Image

बीसवीं सदी की प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल की 103वीं जयंती आज यानि 30 जनवरी को है। सर्च इंजन गूगल इस चित्रकार को अपने आकर्षक डूडल के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

गूगल के इस डूडल में शेरगिल की एक पेंटिंग थ्री गर्ल्स को दिखाया जा रहा है। यह डूडल वाला गूगल का होमपेज भारत, इंडोनेशिया, जापान, केन्या कजाकिस्तान, अर्जेंटिना चिली, पेरू, आइसलैंड, पुर्तगाल, सर्बिया, स्लोवेनिया व लिथुनिया में देखा जा सकता है।

डूडल पर एक क्लिक करते ही यह अमृता के विकिपीडिया पेज पर ले जाता है।

अमृता शेरगिल ने यह सेल्फ पोट्रेट 1932 में बनाया था, जब वह मात्र 19 वर्ष की थीं।

अमृता शेरगिल का जन्म 30 जनवरी 1913 में हुआ था। उनके पिताजी पंजाबी सिख थे और मां हंगरी के बुडापेस्ट निवासी थीं।

इस खेल में कंप्यूटर ने इंसान को दी मात

उनकी मौत मात्र 28 वर्ष की उम्र में 5 दिसंबर 1941 को लाहौर में हो गयी थी। वे 20वीं सदी के प्रमुख भारतीय चित्रकारों में से एक थीं।