विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 4 की चौथी सेल में फ्लिपकार्ट के छूटे पसीने, हैंग हुई साइट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 08 Feb 2017 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 05:30 PM (IST)

Xiaomi रेडमी नोट 4 की चौथी सेल शुरू होने के कुछ सेकेंड बाद ही फ्लिपकार्ट की साइट हैंग हो गई

Redmi Note 4 की चौथी सेल में फ्लिपकार्ट के छूटे पसीने, हैंग हुई साइट
Redmi Note 4 की चौथी सेल में फ्लिपकार्ट के छूटे पसीने, हैंग हुई साइट

नई दिल्ली। Xiaomi के स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 की सेल को संभालना फ्लिपकार्ट के लिए बहुत मुश्किल होता जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेल शुरू होने के कुछ सेकेंड बाद ही फ्लिपकार्ट की साइट हैंग हो गई। इसकी पहली सेल फ्लिपकार्ट पर 23 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें देखते ही देखते नोट 4 के सारे वर्जन आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे और आज यानि बुधवार को तीसरी सेल के दिन भी यही हुआ। रेडमी नोट 4 को खरीदने आये लोगों को निराश होना पड़ा। शाओमी के स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 की सेल के दौरान Buy Now का ऑप्शन सलेक्ट करने के बाद फ्लिपकॉर्ट पर कुछ इस तरह का मैसेज फ्लैश हो रहा था।

कंपनी फोन को Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट MI इंडिया और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल कर रही थी। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी ने इसे तीन शानदार शेड्स गोल्ड, डॉर्क ग्रे और ब्लैक में उतारा है। कंपनी ने इस फोन को 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाले तीन वेरिएंट में पेश किया है| पहला वेरिएंट 2जीबी रैम और 32जीबी मेमोरी से लैस है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा तीसरा वेरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के फीचर्स: इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्पले दिया गया है। यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 5.6 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। साथ ही शाओमी रेडमी नोट 4 एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। जल्द ही इस फोन में MIUI 8 पर आधारित एंड्रायड नॉगट अपडेट जारी कर दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी CMOS के साथ रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एलईडी फ्लैश, PDAF, f/2.0 अपर्चर जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।