विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन, 4100mAh बैटरी से है लैस, कीमत 9999 रुपये

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 12:51 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Jan 2017 12:54 PM (GMT+05:30)

शाओमी ने भारत में रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत 4100 एमएएच है। इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन, 4100mAh बैटरी से है लैस, कीमत 9999 रुपये
शाओमी ने भारत में लॉन्च किया रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन, 4100mAh बैटरी से है लैस, कीमत 9999 रुपये

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने रेडमी नोट 4 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 2जीबी रैम और 32जीबी मेमोरी से लैस है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा तीसरा वेरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। ये फोन डार्क ग्रे, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। यह फोन 23 जनवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट MI.com पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए किसी तरह का प्री-रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के फीचर्स:

इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्पले दिया गया है। यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 5.6 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। साथ ही शाओमी रेडमी नोट 4 एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। जल्द ही इस फोन में MIUI 8 पर आधारित एंड्रायड नॉगट अपडेट जारी कर दिया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी CMOS के साथ रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एलईडी फ्लैश, PDAF, f/2.0 अपर्चर जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।