विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए साल पर बाजार में आएंगे ऐसे स्मार्टफोन, जमीन पर गिरने के बाद नहीं आएगी खरोंच

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2016 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 02:17 PM (IST)

देश और दुनिया में जितनी तेजी से स्मार्टफोन का बाजार अपने पांव पसार रहा है उतनी ही तेजी से तकनीक रोज नए ईजाद के साथ अत्याधुनिक हो रही है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश और दुनिया में जितनी तेजी से स्मार्टफोन का बाजार अपने पांव पसार रहा है उतनी ही तेजी से तकनीक रोज नए ईजाद के साथ अत्याधुनिक हो रही है। स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा मुश्किल उसके रखरखाव को लेकर होती है, कवर से ढंकने के बाद ही इनके टूट-फूट की संभावना बनी रहती है। इसी मुश्किल को ध्यान में रखते हुए अब स्मार्टफोन कंपनियां जल्द ही बाजार में ऐसे स्मार्टफोन उतार सकती है जिनके जमीन पर गिरने के बाद भी खरोंच तक नहीं आएगी। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन को फोल्ड करके जेब में रख सकते हैं।

स्मार्टफोन में आखिर ऐसा क्या होगा खास:
आने वाले समय में टेक कंपनियां ऐसे स्मार्टफोन बनाने जा रही हैं जिन्हें आप रबर की तरह गोल-मटोल कर जेब में रख और साथ ही इन्हें इस तरह से बनाया जाएगा कि जमीन पर गिरने के बाद भी मोबाइल में एक खरोंच तक नहीं आएगी। टेक कंपनियां हाल ही में फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन बनाने में कामयाब रही हैं जिसके चलते अब फोल्ड डिस्पले वाले स्मार्टफोन बनाना भी आसान हो गया है।

आम हो जाएंगे फोल्डेड और फ्लेक्सिबल डिस्प्ले स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स:
कुछ कंपनियों ने फोल्डेड और फ्लेक्सिबल डिस्प्ले स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स पेश भी कर दिए हैं। हालांकि इस टेक्नोलॉजी की अभी टेस्टिंग चल रही है। एक कोरियन कंपनी कॉलन इंडस्ट्रीज का दावा है कि 2018 में इस तरह की टेक्नोलॉजी कॉमन हो जाएगी। ऐसे में साल 2017 में ही इस तरह के फोल्डेड और फ्लेक्सिबल डिस्प्ले स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स आ जाएंगे। आपको बता दें कि कॉल दक्षिण कोरिया की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।

इस तकनीक से तैयार होंगे फोल्डेड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन:
कोरियन वेबसाइट कोरियन हेरल्ज न्यूज के मुताबिक कॉलन बिना रंग वाले पॉलिमाइड को तैयार कर चुकी है। इस पॉलिमाइड को फोल्ड हो जाने वाले डिस्प्ले तैयार करने में किया जाता है। कॉल इंडस्ट्रीज अभी सैमसंग और LG जैसी कोरियन कंपनियों को मेटेरियल सप्लाई कर रही है। कॉलन के पॉलिमाइड डिविजन के हेड कैंग चुंग सिओक का कहना है कि 3 से 5 टेक कंपनियां 2018 में बड़े पैमाने पर फोल्ड हो जाने वाले फोन लॉन्च करने जा रही है और साउथ कोरिया में ऐसे स्मार्टफोन बाजार के 20 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लेंगी।

ये कंपनियां भी लाएंगी फोल्डेड स्मार्टफोन:
कैंग चुंग का मानना है कि शुरुआती दौर में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का बेंड रेडियस 5mm हो सकता है। लेकिन उनका कहना है कि 1mm का बेंड रेडियस ठीक रहेगा लेकिन सेफ्टी खतरे में पड़ सकती है। शुरुआत में कंपनियां 5mm बेंड रेडियस वाले गैजेट्स बाजार में उतारेंगी लेकिन बाद में बेंड के रेडियस को कम करती जाएंगी। गौरतलब है कि एपल, गूगल और माइक्रोसोफ्ट भी फोल्डेबल डिस्पले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।