विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Nexus 6P पर मिल रहा 2000 रुपये का डिस्‍काउंट!

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 22 Dec 2015 12:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2015 11:19 AM (IST)

फ्लिपकार्ट एप में डिस्‍काउंट के साथ उपलब्‍ध है Huawei का Nexus 6P।

News Article Hero Image

Google के Nexus 5X की कीमत पिछले कुछ हफ्तों में कम हुई है। 32,990 रुपये में लांच हुआ यह फोन करीब 24,000रुपये की कीमत पर मिल रहा है। लेकिन इससे पुराने डिवाइस Huawei के Nexus 6P की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। फोन अब भी 39,999रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

पर अब नये बदलाव के अनुसार इस फोन के लिए इ-रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट ने सोमवार को अपने वेबसाइट पर Nexus 6P के कीमत में छूट की घोषणा की।

यदि आप फोन को फ्लिपकार्ट एप के जरिए खरीदते हैं तो Nexus 6P 2000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। एप में फोन की 32GB वर्जन की नयी कीमत 37,999 रुपये है। यही डिस्काउंट 64GB वर्जन के लिए भी है।

इस डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट Nexus 6P के खरीदारों को 3,000 रुपये का स्टोर क्रेडिट दे रही है। फरवरी माह में खरीदारों को यह क्रेडिट दी जाएगी।

Nexus 6P बेहतरीन एंड्रायड फोन है।

5.7 इंच के स्क्रीन वाले Nexus 6P में 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 32GB इंटरनल स्टोरेज व स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं।