विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फ्री वाइ-फाइ जोन' बना दिल्ली का खान मार्केट

By Edited By:
Published: Mon, 18 Aug 2014 01:27 PM (IST)

दिल्ली के प्रसिद्ध व महंगे बाजारों में से एक खान मार्केट में अब मुफ्त वाइ-फाइ सेवा का आनंद लिया जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रसिद्ध व महंगे बाजारों में से एक खान मार्केट में अब मुफ्त वाइ-फाइ सेवा का आनंद लिया जा सकता है क्योंकि इसे 'फ्री वाइ-फाइ जोन' बना दिया गया है। इसके बाद अब जल्द ही कनॉट प्लेस में भी यह योजना लागू कर दी जाएगी। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने वोडाफोन इंडिया व टाटा डोकोमो के साथ मिलकर यह सेवा शुरू की है। इस योजना के लागू होने के बाद खान मार्केट आने वाले लोग अब वाई-फाई का आनंद उठा सकेंगे।

वहां जाने वाले लोग अपनी ईमेल-आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां देने के बाद इस सुविधा का इस्लेमाल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड जारी किया जाएगा। नि:शुल्क उपयोग की सीमा समाप्त होने के बाद उपभोक्ता को स्क कार्ड के जरिए उसे रीचार्ज करना होगा। रीचार्ज कूपन इलाके की दुकानों पर उपलब्ध होंगे।

पढ़ें: हावड़ा राजधानी में वाई-फाई सुविधा

पढ़ें: आइडिया लाया तेज स्पीड वाला स्मार्ट वाइ-फाइ 3जी डोंगल