विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्‍लैकबेरी का धमाका, सस्‍ता हुआ 'पासपोर्ट' और 'क्‍लासिक'

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 20 Apr 2015 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 10:36 AM (IST)

ब्‍लैकबेरी ने अपने दो हाइ-एंड स्‍मार्टफोंस- ब्‍लैकबेरी पासपोर्ट व क्‍लासिक की कीमतों में कमी कर दी है। इस डिवाइस के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ब्लैकबेरी ने अपने दो हाइ-एंड स्मार्टफोंस- ब्लैकबेरी पासपोर्ट व क्लासिक की कीमतों में कमी कर दी है। इस डिवाइस के बिक्री में कमी को ब्रोकरेज फर्म मोर्गन स्टैनले ने बताया और इसके बाद ही कंपनी ने इसके कीमतों को घटाने का फैसला कर लिया।

कनाडाइ फर्म ने अपने ऑनलाइन स्टोर्स में इन दोनों डिवाइसेज की कीमतों में कमी कर दिया है।

ब्लैकबेरी पासपोर्ट 549 डॉलर यानि 34,339 रुपये में उपलब्ध है, पहले यह 599 डॉलर की कीमत पर बिक रहा था। इसी तरह ब्लैकबेरी क्लासिक की कीमत भी पहले 449 डॉलर यानि 28,000 रुपये थी जो अब घटकर 399 डॉलर यानि 24,900 रुपये हो गयी है।

ब्लैकबेरी के दो अन्य हैंडसेट क्यू5 और जेड 30 की कीमतों में भी कटौती की गयी है। क्यू5 अब 9,300 रुपये और जेड30 14,300 रुपये में उपलब्ध है।

इस बीच यह भी अफवाह है कि ब्लैकबेरी नये स्मार्टफोन ’ओस्लो’ पर काम कर रहा है। यह हैंडसेट जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाएगा।

पढ़ें: जियाओमी एमआइ नोट प्रो के लिए प्री-आर्डर 6 मई से