विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple iPhone X 3 नवंबर को देगा भारत में दस्तक, 89000 रुपये हो सकती है कीमत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 01:52 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 02:51 PM (IST)

इस पोस्ट में हम आपको आईफोन एक्स की भारत में उपलब्धता और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं

Apple iPhone X 3 नवंबर को देगा भारत में दस्तक, 89000 रुपये हो सकती है कीमत
Apple iPhone X 3 नवंबर को देगा भारत में दस्तक, 89000 रुपये हो सकती है कीमत

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिकी की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने अपनी 10वीं सालगिरह पर तीन नए आईफोन मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें से iPhone X या iPhone 10 को एनिवर्सरी एडिशन कहा जा रहा है। यह फोन कंपनी के मौजूदा और नए आईफोन 8 और 8 प्लस से काफी अलग है। कंपनी ने घोषणा कर बताया है कि iPhone X 3 नवंबर से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। तो चलिए आपको इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में बता देते हैं।

iPhone X की भारतीय कीमत और उपलब्धता:

भारत में यह फोन 3 नवंबर से उपलब्ध होगा। यहां इसकी कीमत करीब 89,000 रुपये हो सकती है। यह कीमत 64 जीबी वैरिएंट की बताई जा रही है। इस फोन को दो स्टोरेज वैरिएंट 64 जीबी और 256 जीबी के साथ पेश किया गया है। अमेरिका की बात करें तो यहां इस फोन को 27 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और 3 नवंबर से शिप किया जाएगा। अमेरिका में इसकी कीमत 999 डॉलर यानि करीब 64,000 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने iPhone X की एक्सेसरीज भी पेश की हैं। इसके लैदर और सिलिकॉम केस की कीमत 3,500 रुपये है। जबकि लैदर फोलियो केस की कीमत 8,600 रुपये है। नए आईफोन के लिए लाइटनिंग डोक्स 4,700 रुपये में उपलब्ध होंगे।

iPhone X के फीचर्स:

इस फोन में 5.8 इंच का एज-टू-एज OLED सुपर रेटीना डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2436×1125 है। साथ ही पिक्सल डेनसिटी 458ppi है। यह फोन M11 मोशन कोप्रोसेसर के साथ A11 बायोनिक 64-बिट चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर f/1.8 अपर्चर और वाइड एंगल के साथ 12 मेगापिक्सल है। वहीं, दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है। इसके रियर कैमरे के साथ क्वाड-एलईडी ट्रूटोन फ्लैश दिया गया है। इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर, पोट्रेट मोड और नए पोट्रेट लाइटनिंग फीचर से लैस है।

इसके फीचर्स की ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर जा सकते हैं।

http://www.jagran.com/technology/tech-news-all-you-want-to-know-about-apples-5-big-new-technologies-16702255.html

यह भी पढ़ें:

जियोनी और एलजी के इन स्मार्टफोन्स की कीमत पर कंपनी ने की बड़ी कटौती

व्हाट्सएप के को फाउंडर ब्रायन एक्टन जल्द छोड़ सकते हैं कंपनी

30 रुपये से कम में जानें किस कंपनी का प्लान है आपके लिए बेस्ट