विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत से महंगा इन देशों में मिल रहा आईफोन 8, अमेरिका में सबसे सस्ता

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 25 Oct 2017 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2017 05:00 PM (IST)

आप भारत से फ्लाइट में यूएई जाएंगे और आईफोन 8 खरीदेंगे और फिर फ्लाइट से लौट आएंगे तो भी वहां से खरीदना सस्ता पड़ेगा, जानें कैसे

भारत से महंगा इन देशों में मिल रहा आईफोन 8, अमेरिका में सबसे सस्ता
भारत से महंगा इन देशों में मिल रहा आईफोन 8, अमेरिका में सबसे सस्ता

नई दिल्ली (नई दुनिया)। भारत में सबसे महंगे मोबाइल फोन्स की बात की जाए तो एप्पल के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस सामने आते हैं। आईफोन 8 के बेस वर्जन की भारत में कीमत 64 हजार है। वहीं, आईफोन 8 प्लस आपको 73 हजार में पड़ेगा, लेकिन यूरोपीय देशों में रहने वालों को यह कीमत बताई जाए तो वे कहेंगे भारत सस्ता है।

सेविंग्स प्लेटफॉर्म 'कूपनेशन' ने 20 देशों में किए सर्वे के आधार पर यह खुलासा किया है। इस रिपोर्ट में आईफोन 8 (64 जीबी) की कीमतों को लेकर रोचक खुलासे हुए हैं।

  • रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे महंगा आईफोन 8 हंगरी में बेचा जा रहा है। वहां इसकी कीमत 66,805 रुपए है। दूसरे नंबर पर इटली है, जहां बेस मॉडल की कीमत 65,170 रुपए रखी गई है।
  • इस तरह भारत में यूरोपीय देशों की तुलना में आईफोन 8 सस्ता बिक रहा है, लेकिन कुछ देशों में भारत से भी सस्ता है।
  • आईफोन 8 की सबसे कम कीमत (45,204 रुपए) अमेरिका में है। इसके बाद जापान का नंबर है, जहां भारत से 18,260 रुपए कम में यह फोन उपलब्ध है।
  • यूएई में यह फोन 50,161 रुपए में मिल रहा है। यानी आप भारत से फ्लाइट से यूएई जाएंगे और आईफोन 8 खरीदेंगे और फिर फ्लाइट से लौट आएंगे तो भी वहां से खरीदना सस्ता पड़ेगा।
  • हांगकांग में भी आईफोन 8 भारत से सस्ता (22 फीसदी सस्ता) मिल रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में भी इसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपए के बीच है।

यह भी पढ़ें:

मोबाइल में बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे वॉयस कॉलिंग, ट्राई ने दी मंजूरी

रिटेलर्स भी ऑनलाइन खरीद कर बेच रहे हैं सामान, ग्राहकों को नुकसान

कैमरा खरीदने से पहले ध्यान रखिए ये 5 बातें, मिलेगी बढ़िया डील
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।