विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेजन पर iPhone 6 डिस्काउंट के बाद मिल रहा मात्र 20449 रुपये में

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 10:33 AM (IST)

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया आईफोन 6 के 32 जीबी स्पेस ग्रे वेरिएंट पर 1,701 रुपये का डिस्काउंट दे रही है

अमेजन पर iPhone 6 डिस्काउंट के बाद मिल रहा मात्र 20449 रुपये में
अमेजन पर iPhone 6 डिस्काउंट के बाद मिल रहा मात्र 20449 रुपये में

नई दिल्ली। कई लोग आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसकी ज्यादा कीमत के चलते आईफोन खरीदना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी आईफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर की जानकारी लाए हैं। दरअसल, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया आईफोन 6 के 32 जीबी स्पेस ग्रे वेरिएंट पर 1,701 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। अमेजन के मुताबिक, यह फोन थर्ड पार्टी रिटेलर ई-मोबाइल के जरिए बेचा जा रहा है। इस पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। वेबसाइट पर फोन की 30,700 रुपये है, जिसे डिस्काउंट के बाद 28,999 रुपये का खरीदा जा सकता है।

एक्सचेंज ऑफर भी है उपलब्ध:

फ्लैट डिस्काउंट के बाद इस फोन पर 8,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर यूजर को पूरा एक्सचेंज अमाउंट मिल जाता है, तो यह फोन 20,449 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस पर ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। यूजर इस फोन पर 2,590.11 रुपये की प्रतिमाह ईएमआई पर खरीद सकते हैं। ऑफर की अधिक जानकारी के लिए यूजर अमेजन की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आईफोन 6 के फीचर्स:

फोन में 4.7 इंच का डिस्पले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1134 x 750 पिक्सल है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ए8 डिस्पले 64 बिट प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 1810 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़े,

फ्लिपकार्ट दे रहा इस बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन पर 27200 रुपये तक की छूट

गेम खेलने के शौकीनों के लिए ये हैं टॉप 10 कंप्यूटर गेम्स, देखें लिस्ट

भारत के टॉप 10 बेस्ट एंड्रायड स्मार्टफोन्स, 10000 रुपये से भी कम है कीमत