विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी दुनिया होगी ऑनलाइन, 3700 करोड़ से ज्यादा होंगे इंटरनेट यूजर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 02:00 PM (IST)

साल 2016 के आखिरी तक आधी दुनिया मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल कर रही होगी। ये दावा यूनाइटेड नेशन एजेंसी की एक रिपोर्ट में किया गया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। साल 2016 के अंत तक आधी दुनिया मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल कर रही होगी। ये दावा यूनाइटेड नेशन एजेंसी की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 के अंत तक मोबाइल नेटवर्क्स में बढ़ोतरी होगी और कीमतें कम हो जाएंगी। आंकड़ों के मुताबिक, विकसित देशों में करीब 80 फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि विकासशील देशों में केवल 40 फीसदी लोग ही इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।

क्या कहते हैं आंकड़ें?

अफ्रीका के गरीब हिस्सों में 10 में से केवल 1 व्यक्ति ही इंटरनेट इस्तेमाल करता है। जो लोग इंटरनेट इस्तेमाल करना नहीं जानते उनमें ज्यादातर महिलाएं, बूढ़े लोग, अशिक्षित जैसे लोग शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर दुनिया के सिर्फ 47 फीसदी लोग ही इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट्स में उम्मीद लगाई जा रही है कि 3.7 बिलियन लोग इस साल के अंत तक इंटरनेट इस्तेमाल करने लग जाएंगे। जिसका सीधा मतलब यह है कि 3700 करोड़ लोग इस साल के अंत तक ऑनलाइन होंगे। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि 3जी और 4जी जैसी सेवाएं दुनिया को इंटरनेट के और करीब ले जाएंगी।

टेलिकॉम और इंटरनेट कंपनियां यूजर्स को ध्यान में रखकर ऐसे स्मार्टफोन्स बना रही हैं जिसमें आसानी से इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सके। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो जो कम विकसित देश हैं वो इंटरनेट के मामले में विकसित देशों से 20 साल पीछे चल रहे हैं। इसकी वजह ये बताई जा रही है कि आज भी कम विकसित देशों में मोबाइल और उनके सर्विस काफी महंगी हैं।