विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस जिओ के टक्कर में एयरटेल ने लॉन्च किया प्रोमो ऑफर, एक मिस्ड कॉल पर फ्री मिलेगा 2GB 4G डाटा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 12:52 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 02:30 PM (IST)

भारती एयरटेल ने रिलायंस जिओ को कड़ी टक्कअर देने के लिए अपना नया प्रोमो ऑफर लॉन्चह किया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने रिलायंस जिओ को कड़ी टक्कर देने के लिए अपना नया प्रोमो ऑफर लॉन्च किया है। ऐसा लग रहा है मानो रिलायंस जिओ के फ्री और अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री इंटरनेट व अन्य प्लान पेश होने के बाद से ही एयरटेल किसी अच्छे प्लान की तैयारियां कर रही थी। हालांकि, एयरटेल ने जिओ को टक्कर देने के लिए कई डाटा प्लान और फ्री टॉक टाइम पैक भी लॉन्च किए हैं। अब एयरटेल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रोमो ऑफर लेकर आया है|

ऐसे पा सकते हैं एयरटेल का 2GB 4G डाटा:

अपने प्रोमो ऑफर के तहत एयरटेल अपने 2G और 3G यूजर्स को 2GB तक 4G डाटा उपलब्ध करा रही है।

- एयरटेल के मौजूदा यूजर्स जो अभी 2G या 3G सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं, सबसे पहले एयरटेल की ऑफिशियल साईट पर जाएं।

- यहां जाकर आप अपने सिम को 4G सिम में अपग्रेड करें।

- अपने सिम को 4G में अपग्रेड करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जो आपको एयरटेल की वेबसाइट पर ही मिलेगा।

- इसमें आपको ईमेल आईडी, फोन नंबर, पता आदि भरना होगा।

- इसके बाद ‘सेंड मी 4G सिम’ के विकल्प का चयन करें।

- सिम अपग्रेड होने में कुछ दिन लग सकते हैं। सिम अपग्रेड होने के बाद यूजर्स को अपने नए 4G सिम से 52122 पर मिस्ड कॉल देनी होगी।

2GB 4G डाटा पाने में लगेंगे 48 घंटे:

52122 पर मिस्ड कॉल करने के बाद यूसर्स को 48 घंटों के बाद एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें उन्हें 2GB 4G डाटा उनके एयरटेल नंबर पर मिलने की जानकारी दी जाएगी। इस ऑफर को प्राप्त करने से पहले जान लें कि यह सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है। यह ऑफर आपको तभी मिलेगा जब आप 4G नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे।