विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धमाकेदार ऑफर! यह टेलीकॉम कंपनी लाई बेहद सस्ते इंटरनेट पैक

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 03 Dec 2015 12:01 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2015 12:07 PM (IST)

कंपनी ने इंटरनेट डाटा पेक्स की सस्ती रेंज जारी की है

News Article Hero Image

एयरसेल एक बार फिर यूजर्स के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है| कंपनी ने इंटरनेट डाटा पेक्स की सस्ती रेंज जारी की है। कंपनी ने 9 रुपये से लेकर 399 रुपये तक के इंटरनेट डाटा पेक जारी किए हैं जो यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं।

एयरसेल की ओर से चार इंटरनेट डाटा पैक जारी किए गए हैं, जिनमें 9 रुपये में 100 एमबी डाटा से लेकर 399 रुपये में 7.5 जीबी डाटा तक का ऑफर है। एयरसेल यूजर्स के लिए ये डाटा पेक्स बहुत ही सस्ते पड़ने वाले हैं।

ये है एयरसेल का नया इंटरनेट डेटा ऑफर: 9 रुपये में 100 एमबी अनलिमिटेड डाटा 1 दिन के लिए, 79 रुपये में 1 जीबी डाटा 10 दिन के लिए, 249 रुपये में 3 जीबी इंटरनेट डाटा 30 दिन के लिए, 399 रुपये में 7.5 जीबी डाटा 15 दिन के लिए|