विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने एंड्रायड फोन पर ऐसे डाउनलोड करें फेसबुक वीडियो

By MMI TeamEdited By:
Published: Wed, 09 Dec 2015 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2015 01:59 PM (IST)

फेसबुक अभी यूट्यूब की तरह ऑफलाइन प्लेबैक फीचर नहीं लाया है, लेकिन फिर भी एक आसान सी ट्रिक से आप अपनी एंड्रायड डिवाइस पर फेसबुक वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं

News Article Hero Image

अगर आप फेसबुक वीडियोज को यूट्यूब की तरह ऑफलाइन मोड पर देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं, हालांकि फेसबुक अभी यूट्यूब की तरह ऑफलाइन प्लेबैक फीचर नहीं लाया है, लेकिन फिर भी एक आसान सी ट्रिक से आप अपनी एंड्रायड डिवाइस पर फेसबुक वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं:

1.एंड्रायड पर फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको एक एप MyVideoDownloader for Facebook की जरूरत पड़ेगी। यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

2. एप इंस्टॉल होने के बाद आपसे फेसबुक अकाउंट मं लॉग इन करने के लिए कहा जाएगा।

पढ़े: फ्री वाइ-फाइ इस्तेमाल करते समय बरतें ये 5 सावधानियां

3.लॉगइन होने के बाद एप आपकी फेसबुक वॉल फीड और साइड बार दिखाएगा, इनकी मदद से आप खास सेक्शन्स को नेविगेट कर सकेंगे। यहां आप वीडियो को ब्राउज करने के लिए स्पेसिफिक पेजेस और ग्रुप्स पर नेविगेट कर सकते हैं।

4. जिस वीडियो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसपर टैप करें और फिर आपको एक विकल्प उपलब्ध हो जाएगा कि इस वीडियो को अपनी डिवाइस पर डाउनलोड करें।

5. जैसे ही आप इस ऑप्शन पर टैप करेंगे, एंड्रायड डाउनलोडर फाइल को कैच करेगा और आपसे इसे एसडी कार्ड में सेव करने के लिए कहेगा।

6. सेटिंग कॉलम में आपको एक ऑप्शन मिलेगा, जिसमें वीडियोज को एचडी में डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा।

7. यह प्रत्येक वीडियो के लिए उपलब्ध बेस्ट क्वालिटी को डाउनलोड करेगा।

पढ़े: किसी भी एप को मोबाइल डाटा की खपत करने से कैसे बचाएं

8.अब ‘माइ वीडियो सेक्शन’ में आप वह सभी वीडियोज खोज सकते हैं जिन्हें पहले कभी आपने लाइक और सेव किया था।

9. एप सेटिंग में डाउनलोड लोकेशन और अन्य उपयोगी सामान आप कन्फिग्यर्ड कर सकते हैं।

10. बस अब आप इन डाउनलोडेड वीडियोज को अपनी डिवाइस में इंस्टॉल किसी भी वीडियो प्लेयर में देख सकते हैं।