विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके एरिया में कहां से मिलेगी रिलायंस जिओ 4जी सिम, जानें

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 10:23 AM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 10:31 AM (IST)

रिलायंस जिओ 4जी सिम को खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है हालांकि, कई यूजर्स को अपना नजदीकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ 4जी सिम को खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि कई यूजर्स को अपना नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर को कैसे ढूंढ सकते हैं। आपको महज इन 4 स्टेप्स को फॉलो करना है।

अपना नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर कैसे ढूंढे?

1. सबसे पहले आपको रिलायंस जिओ की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com पर जाना होगा।

2. आपके सामने जो पेज ओपन होगा उसमें कई ऑप्शन दिए गए होंगे वहां से आपको Find a store पर टैप करना है। ये ऑप्शन आपको दाईं ओर दिखाई देगा।

3. एक और पेज आपके सामने ओपन होगा जिसमें आपसे आपकी लोकेशन या फिर पिनकोड पूछा जाएगा। यहां लोकेशन और पिनकोड को सही-सही भरकर सर्च पर क्लिक कर दें। इसके अलावा आपसे ये भी पूछा जा सकता है कि आपको कितने किलोमीटर में स्टोर चाहिए।

4. सर्च पूरा होते ही आपके नजदीकी स्टोर्स की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

अब आप रिलायंस स्टोर जाकर जिओ सिम खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि जिओ 4जी सिम इस्तेमाल करने के लिए ये जरुरी नहीं है कि यूजर के पास लाइफ ब्रांड का फोन हो। यूजर किसी भी 4जी स्मार्टफोन में जिओ सिम का इस्तेमाल कर सकता है। आपको याद दिला दें कि रिलायंस जिओ ने अपने कस्टमर्स के लिए क्या प्लान ऑफर किए थे।

क्या हैं प्लान्स?

1. 19 रूपये में एक दिन के लिए इंटरनेट (डाटा का जिक्र नहीं है)

2. 999 रुपये में 10 जीबी डाटा (रात में अनलिमिटिड 4G)

3. 1499 रुपये में 20 जीबी डाटा (रात में अनलिमिटिड 4G)

4. 2499 रुपये में 35 जीबी डाटा (रात में अनलिमिटिड 4G)

5. 3999 रुपये में 60 जीबी डाटा (रात में अनलिमिटिड 4G)

6. 4999 रुपये में 75 जीबी डाटा (रात में अनलिमिटिड 4G)

यह भी पढ़े,

रिलायंस ब्रॉडबैंड की छप्परफाड़ स्पीड, मिलेगी 100 Mbps की इंटरनेट स्पीड

नहीं मिल पा रही रिलायंस जिओ 4जी सिम, तो इन स्टेप्स को करें फॉलो

खुशखबरी! इस फोन की कीमत में हुई 4000 रुपये की कटौती, 13 एमपी कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी से है लैस