यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगले महीने आ रहा फ्री जियो फोन, SMS और ऑनलाइन से ऐसे कराएं बुक
इस फोन की मदद से यूजर 153 रुपए महीना के खर्च पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल, फ्री डाटा और एसएमएस का लाभ उठा पाएंगे

नई दिल्ली (नई दुनिया)। रिलायंस जियो का 4जी फीचर फोन अगले महीने से मिलने लगेगा। इसकी प्री-बुंकिग 24 अगस्त से शुरू होगी। ऑनलाइन के अलावा एसएमएस के जरिए भी बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। फोन की डिलीवरी 'पहले आओ- पहले पाओ' के तर्ज पर की जाएगी। यूं तो फोन फ्री है, लेकिन इसके लिए 1500 रुपये खर्च जमा करने होंगे, जो रिफंडेबल रहेंगे।
एसएमएस से यूं बुक कराएं फोन:
एसएमएस के फोन बुक कराने के लिए टाइप करें - "JP<>अपना PIN कोड<>अपने नजदीकी Jio Store का कोड" और इस संदेश को 7021170211 पर सेंड कर दें। स्टोर कोड जानने के लिए आपको अपने नजदीकी रिलायंस जियो स्टोर जाना होगा।
यह है ऑनलाइन बुकिंग का तरीका:
ऑनलाइन बुक कराने के लिए कंपनी की वेबसाइट https://www.jio.com/en-in/jp-keep-me-posted पर जाना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन कराने के बाद कंपनी जियो फोन को लेकर आगे के डेवलपमेंट के बारे में आपको सूचित करती रहेगी। आगे की जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी।
इन बातों का भी जरूर रखें ध्यान:
-जियो फोन लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। कंपनी से सूचना मिलने के बाद नजदीकी जियो सेंटर पर जाकर आधार कार्ड की कॉपी सब्मिट करना होगी।
- एक आधार पर एक ही फोन मिलेगा। कहा जा रहा है कि फोन की पहले खेप 1 से 4 सितंबर के बीच जारी की जाएगी।
क्या खास है फोन में:
इस फोन की मदद से यूजर 153 रुपये महीना के खर्च पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल, फ्री डाटा और एसएमएस का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही यह फोन यूजर को 28 दिन के लिए जियो एप्स पर फ्री एक्सेस देगा।
यह भी पढ़ें:
81 लाख आधार रद्द: जानिए अब आपके मन में आने वाले हर सवाल का जवाब
मजेदार हैं गूगल के ये सीक्रेट ट्रिक्स, बहुत कम लोगों को हैं पता
