विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंड्रायड के लिए ‘फेसबुक मैसेंजर’ ने पार किया 1बिलियन डाउनलोड का आंकड़ा

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 10 Jun 2015 10:34 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2015 10:36 AM (IST)

एंड्रायड के लिए गूगल प्‍ले स्‍टोर में फेसबुक मैसेंजर एप के डाउनलोड का आंकड़ा 1 बिलियन को पार कर गया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एंड्रायड के लिए गूगल प्ले स्टोर में फेसबुक मैसेंजर एप के डाउनलोड का आंकड़ा 1 बिलियन को पार कर गया।

गत वर्ष मुख्य फेसबुक एप ही पहला नॉन गूगल एंड्रायड एप था जिसने 1 बिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार किया। व्हाट्सएप दूसरा ऐसा एप था जो इस विशेष क्लब से जुड़ा।

इस आंकड़े तक पहुंच बनाने में मात्र दो कंपनियों के एप ही कामयाब हुए। फेसबुक के अलावा गूगल ही इस क्लब का हिस्सा रहा है। गूगल प्ले स्टोर में 1 बिलियन डाउनलोड के आंकड़े तक पहुंच बनाने में गूगल के एप्स- गूगल सर्च, मैप्स, जीमेल और यूट्यूब रहे हैं।

फेसबुक ने वीओआइपी, वीडियो कॉलिंग स्टीकर्स, वॉयस क्लिप्स के साथ मैसेंजर को लांच किया है और लगातार इसे और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। पिछले हफ्ते यह एप बेहतर ‘लोकेशन शेयरिंग सिस्टम’ के साथ अपडेट हुआ।

पढ़ें: सावधान! ये सिंपल मैसेज स्काइप एप को कर सकता है क्रैश