विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रीडिजायन हुआ फेसबुक का लाइक बटन, अब दिखा सकते अन्‍य रिएक्शंस

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2016 10:23 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 11:17 AM (IST)

लाइक बटन के विकल्पों के लिए फेसबुक करीब आयरलैंड, स्पेलन व जापान समेत आधे दर्जन देशों में टेस्ट कर रहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फेसबुक पर पहले से मौजूद लाइक बटन को और संशोधित करने के लिए लंबे समय से काम कर रहा था और अंतत: आज कंपनी ने रीडिजायन किए गए बटंस को रिलीज कर दिया। इसके उपयोग के लिए फेसबुक एप को अपडेट करना होगा।

सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के कुछ टूल्स...

इससे पहले मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक के कैलफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर में दिए एक साक्षात्कार के दौरान बताया था। उन्होंने कहा था कंपनी लाइक बटन के विकल्प पर कार्य कर रही है जो जल्द ही फेसबुक यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। परंतु वह डिसलाइक नहीं होगा। बाद में कंपनी ने इन बटंस का डिस्प्ले भी किया और इसे ‘रिएक्शन’ नाम दिया गया। आज फेसबुक ने इन नए बटंस को रिलीज किया है।

फेसबुक ने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी दी है। रिएक्शन नामक ये बटन कई तरीकों से प्रतिक्रिया देने की सुविधा देंगे।

सावधान! ऐसे हो सकता है किसी का भी फेसबुक पासवर्ड हैक, बचें

फेसबुक ने लाइक के एक्सटेंशन के रूप में 6 नए रिएक्शन बटंस को शामिल किया है। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें ​डिसलाइक नहीं है। इसमें गुस्सा दिखाने के लिए भी ‘एंग्री’ बटन दिया गया है। इन रिएक्शन वाले इमोजी के बारे में भी फेसबुक ने पहले ही जानकारी दी थी। इसमें लाइक बटन स​हित 5 इमोजी जिनमें लव, हाहा, वॉव, सैड और एंग्री शामिल हैं।

ये इमोजी स्क्रीन पर छुपे हुए होते हैं। इनका उपयोग करने के लिए आपको पोस्ट के नीचे दिए गए लाइक बटन पर कुछ देर उंगली प्रेस करके रखना है। कुछ सेकेंड में ही रिएक्शन इमोजी का पूरा बैनर आपके सामने होगा और उसके नीचे ही डॉट्स होंगे। आपको जिस इमोजी का उपयोग करना है उंगली उसके नीचे दिए गए स्लाइड तक लेकर जाना है और फिर छोड़ देना है। इसके साथ ही पोस्ट पर आपका रिएक्शन दिखाई देने लेगेगा।

फेसबुक के नये बटन को पाने के लिए एप को अपडेट करना होगा। अपडेट का नोटिफिकेशन एंड्रायड फोन पर स्वत: ही आएगा। इसके अलावा आप इसे गूगल प्ले स्टोर में खोज सकते हैं।