यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बस थोड़ा और इंतजार..सितंबर में आएगा सैमसंग नोट 3
सैमसंग नोट 3 को मिली सफलता के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपना अगला ...और पढ़ें

सैमसंग नोट 2 को मिली सफलता के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपना अगला स्मार्टफोन लॉंच कर देगी। अफवाहों का बाजार गर्म है और अगर उड़ती हुई खबरों पर यकीन किया जाए तो आगामी 4 सितंबर को सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 को बाजार में उतार दिया जाएगा।
कोरियाई मीडिया के सूत्रों से आ रहे समाचारों के अनुसार यह कहा जा रहा है कि 4 सितंबर, 2013 को बर्लिन में सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 को लॉंच किया जाएगा। उल्लेखनीय है पिछली बार सैमसंग गैलेक्सी और सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 लॉंच किया गया था। जर्मनी में होने वाली 'ईफा कॉंफ्रेंस' से करीब दो दिन पहले इस फोन को बाजार में उतारा जाएगा।
रिपोर्ट की मानें तो इस इवेंट के दौरान सैमसंग स्मार्टवाच की तरह आंखों पर पहनने वाले कंप्यूटर डिवाइस को भी लॉंच करेगा जो एपल के आइवाच और एंड्रायड सिस्टम पर काम करने वाले सोनी के स्मार्टवाच की तरह होगा।
सैमसंग द्वारा लॉंच किए जाने वाले इन दोनों डिवाइसों, गैलेक्सी नोट 3 और स्मार्टवाच, की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन उपलब्ध हैं लेकिन इनमें से किसी को भी पूरी तरह विश्वसनीय नहीं माना जा सकता।
बात करें सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 की तो इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी कोई पुख्ता खबर नहीं बाहर आई है लेकिन 'डेली रिपोर्ट' के अनुसार यह माना जा रहा है कि इस फोन की डिस्प्ले करीब 5.7 इंच और 1080 पिक्सल वाली होगी। इस फोन के अन्य फीचर्स में स्नैपड्रैगन 800/एक्सिनोस 5 ऑक्टा प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16/32/64 इंटरनल मेमोरी और एंड्रायड 4.3 शामिल है। गैलेक्सी नोट और गैलेक्सी नोट 2 की तरह यह फोन भी एस-पेन सपोर्ट होगा।
अब जबकि जल्द ही यह फोन मार्केट में लॉंच होने जा रहा है तो इस फोन की कीमत का भी जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
