विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोकिया 2 बनाम रेडमी 4A : पढ़ें कीमत और फीचर्स के मामले में कौन बेहतर

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 10:33 AM (IST)

क्या नोकिया 2 बाजार में मौजूद बजट स्मार्टफोन रेडमी 4A को कड़ी टक्कर दे पाएगा। जानिए इसके फीचर्स से लेकर कीमत तक

नोकिया 2 बनाम रेडमी 4A : पढ़ें कीमत और फीचर्स के मामले में कौन बेहतर
नोकिया 2 बनाम रेडमी 4A : पढ़ें कीमत और फीचर्स के मामले में कौन बेहतर

नई दिल्ली (जेएनएन)। HMD ग्लोबल ने भारत में अपना नया हैंडसेट नोकिया 2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की भारतीय कीमत के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया गया है। खबरों की मानें तो इसकी कीमत 99 यूरो यानी करीब 7,500 रुपये के आस-पास हो सकती है। माना जा रहा है कि नोकिया का यह नया स्मार्टफोन बाजार में मौजूद चीन की कंपनी शाओमी के रेडमी 4A को कड़ी टक्कर दे सकता है।

शाओमी ने अपने बजट स्मार्टफोन रेडमी 4A को 5,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था जिसे यूजर्स द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला है। जहां चीनी कंपनी शाओमी अपने बजट स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। वहीं, नोकिया ने भी इसके टक्कर में अपने बजट स्मार्टफोन को बाजार में पेश कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि स्मार्टफोन बाजार नोकिया किस तरह रेडमी 4A के आगे टिक पाता है।

नोकिया 2 बनाम शाओमी रेडमी 4A : स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Nokia 2 के फीचर्स:

इसमें 5 इंच का एचडी एलटीपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720 x 1280 है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है।

Image result for Nokia 2

कैमरा:

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन प्यूटर ब्लैक, प्यूटर व्हाइट और कॉपर ब्लैक कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा।

कनेक्टिविटी फीचर्स:

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे। यह फोन ड्यूल सिम (नैनो) को सपॉर्ट करता है।

शाओमी रेडमी 4A के फीचर्स:

शाओमी रेडमी 4A भारत में यह ग्रे, गोल्ड व रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध है। रेडमी 4A में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसमें 1.4ghz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 GPU दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 जीबी की रैम दी गई है। इसके अलावा फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता हैं। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।

कैमरा:

फोन के कैमरे की बात करें तो रेडमी 4A में PDAF, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर f/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर f/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी फीचर्स:

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी LTE के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फीचर हैं। रेडमी 4A में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है।

निष्कर्ष:

अब दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स जानने के बाद आप देख सकते हैं कि शाओमी रेडमी 4A में नोकिया 2 के मुकाबले ज्यादा रैम और स्टोरेज दी गई है। वहीं, रेडमी 4A में ज्यादा मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है जो कि नोकिया 2 में आपको नहीं मिल रहा। अब आप अपनी जरुरतों के हिसाब से फोन का चुनाव कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।