विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 05 Sep 2017 12:26 PM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 01:52 PM (IST)

4जी हैंडसेट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये टॉप 5 स्मार्टफोन्स आपकी पसंद बन सकते हैं

6000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट
6000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

नई दिल्ली (जेएनएन)। रिलायंस जियो के मार्किट में आने के बाद न ही सिर्फ 4जी डाटा प्लान्स की बल्कि 4जी स्मार्टफोन्स की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। स्मार्टफोन निर्माताओं ने पिछले कुछ समय में कई ऐसे हैंडसेट लॉन्च किए हैं जो 4जी सपोर्ट करते हैं। सबसे बड़ी बात की इनकी कीमत 6,000 रुपये से भी कम है। ऐसे में अगर आप नया हैंडसेट लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको 6 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रह हैं जो 4जी सपोर्ट करते हैं।

शाओमी रेडमी 4ए:
कीमत: 5,999 रुपये

इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। साथ ही इसमें 3120 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इंटेक्स एक्वा नोट 5.5:
कीमत: 5,799 रुपये

इसमें 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737वी प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 7 नॉगट पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इंटेक्स एक्वा स्टाइल III:
कीमत: 4,299 रुपये

5 इंच के FWVGA डिस्प्ले के साथ यह फोन एंड्रॉयड 7.0.1 नॉगट पर काम करता है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है।

आईवूमी मी2:
कीमत: 3,999 रुपये

यह एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इसमें 4.5 इंच का FWVGA डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

स्वाइप नियो पावर:
कीमत: 2,999 रुपये

इसमें 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम से लैस है। इसमें 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

किस टेलिकॉम कंपनी का प्लान है आपके लिए बेस्ट, मिल रहा 4 जीबी डाटा रोजाना

एयरटेल Vs जियो: 149, 349 और 399 के प्लान्स में कौन है बेहतर

मोटो G5S प्लस हॉनर 6X और लेनोवो K8 नोट: ड्यूल रियर कैमरे में जाने कौन है बेहतर