विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किस टेलिकॉम कंपनी का प्लान है आपके लिए बेस्ट, मिल रहा 4 जीबी डाटा रोजाना

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 05 Sep 2017 10:30 AM (IST)

इस पोस्ट में हम आपको एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत कई कंपनियों के प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं

किस टेलिकॉम कंपनी का प्लान है आपके लिए बेस्ट, मिल रहा 4 जीबी डाटा रोजाना
किस टेलिकॉम कंपनी का प्लान है आपके लिए बेस्ट, मिल रहा 4 जीबी डाटा रोजाना

नई दिल्ली (जेएनएन)। रिलायंस जियो द्वारा टेलिकॉम सेक्टर में छेड़ी गई प्राइस वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अपनी लॉन्चिंग के समय जियो ने यूजर्स को तीन महीने तक हाई-स्पीड 4जी डाटा मुफ्त दिया था। इसके बाद से ही दूरसंचार कंपनियों ने कई तरह के प्लान्स पेश किए जिनमें 4जी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सर्विस दी जा रही है। कम कीमत में ज्यादा डाटा वाले ऑफर मिलने से सबसे बड़ा फायदा यूजर्स को हुआ। इस पोस्ट में हम आपको भारती एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया समेत टेलिकॉम कंपनियां के 4जी डाटा टैरिफ प्लान्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

रिलायंस जियो:

1- 309 रुपये वाले प्लान के तहत 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल्स समेत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है।

2- 309 रुपये वाले प्लान के तहत 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल्स समेत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। यानि इस प्लान में यूजर्स को 84 जीबी डाटा दिया जाएगा।

3- 399 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन और फ्री वॉयस कॉल्स दी जाएंगी। इसकी वैधता 84 दिनों की होगी।

4- 509 रुपये के प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और फ्री वॉयस कॉल्स दी जाएंगी। इसकी वैधता 56 दिनों की होगी।

5- 999 रुपये वाले प्लान के तहत 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल्स समेत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। यानि इस प्लान में यूजर्स को 90 जीबी डाटा दिया जाएगा।

वोडाफोन इंडिया:

1- 348 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स दी जाएंगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

2- इस प्लान के तहत यूजर्स को लोकल और एसटीडी समेत रोमिंग कॉलिंग दी जा रही है। इसके साथ ही 1 जीबी 3जी/4जी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान को 296 वोडाफोन स्टोर्स, मिनी स्टोर्स और 40,000 मल्टी ब्रैंड आउटलेट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लान का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स कर पाएंगे।

3- 346 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी। कॉलिंग के लिए इसमें प्रतिदिन 300 मिनट और हफ्ते में 1200 मिनट दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की होगी।

4- 352 रुपये का प्लान खासतौर से स्टूडेंट्स के लिए पेश किया गया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत 1 जीबी 3जी/4जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान का नाम वोडाफोन कैंपस सर्ववाइवल किट है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।

भारती एयरटेल:

1- 399 रुपये के प्लान में 84 दिनों तक 1 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ केवल वही यूजर्स उठा पाएंगे जिनके पास 4जी हैंडसेट और 4जी सिम होगी। इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉल्स (लोकल और एसटीडी दोनों) भी दी जाएंगी। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी।

2- 244 रुपये के प्लान में 70 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। साथ ही इसमें अनलिमिटेड एयरटेल टू एयरटेल कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इस प्लान के तहत भी यूजर्स के पास 4जी हैंडसेट होना अनिवार्य है।

3- 349 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। साथ ही 28 दिनों तक 28 जीबी 4G डाटा भी दिया जाएगा। यानि कि यूजर्स को रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा।

आइडिया सेल्यूलर:

1- 348 रुपये वाले प्लान में 28 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स (लोकल/नेशनल) भी दी जा रही हैं। जिसकी वैधता 28 दिन की होगी। इस प्लान में यूजर्स एक दिन में 1 जीबी डाटा ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस ऑफर का लाभ केवल वही यूजर्स उठा पाएंगे जिनके पास 4जी हैंडसेट और 4जी सिम होगी।

2- 357 रुपये के प्लान के तहत नॉन 4जी हैंडसेट यूजर्स को 28 जीबी 4जी डाटा 28 दिनों के लिए दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी दी जाएंगी। यूजर्स 1 दिन में 1 जीबी डाटा ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

3- 449 रुपये के प्लान के तहत 70 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी दी जाएंगी। वहीं, आइडिया के अलावा दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट (300 मिनट प्रतिदिन और 1200 मिनट हर हफ्ते की लिमिट) दिए जा रहे हैं।

बीएसएनएल:

1- 298 रुपये वाले प्लान के तहत यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसके बाद स्पीड 80 Kbps हो जाएगी। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (हर नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी) दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। वहीं, इस प्लान का लाभ 7 अगस्त 2017 से लेकर 4 नवंबर 2017 तक (फर्स्ट रिचार्ज) उठाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह प्लान BSNL गुजरात के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।

2- इस प्लान के तहत यूजर्स को 444 रुपये में 4 जीबी 2जी/3जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। इस प्लान में कॉलिंग सुविधा नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:

एयरटेल Vs जियो: 149, 349 और 399 के प्लान्स में कौन है बेहतर

मोटो G5S प्लस हॉनर 6X और लेनोवो K8 नोट: ड्यूल रियर कैमरे में जाने कौन है बेहतर

नोकिया 6 बनाम कूल प्ले 6 : जानिए 15000 रु के भीतर कौन सा फोन है आपके लिए बेहतर