विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीमेल, फेसबुक को करें रिमोट लॉग आउट

By Edited By:
Published: Wed, 17 Apr 2013 11:37 AM (IST)

आप ऑफिस के काम काज में व्यस्त हो घर के लिए निकलते समय अपना फेसबुक या जीमेल अकाउंट लॉग आउट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आप ऑफिस के काम काज में व्यस्त हो घर के लिए निकलते समय अपना फेसबुक या जीमेल अकाउंट लॉग आउट करना भूल गए तो कहीं से भी रिमोट लॉग आउट फीचर का उपयोग कर आप अपने फेसबुक अकाउंट को बंद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे करें रिमोट लॉग आउट-

फेसबुक अकाउंट की दायीं ओर अकाउंट सेटिंग में जाइए और बायीं ओर सिक्योरिटी को क्लिक कीजिए। सिक्योरिटी सेटिंग में आपको एक्टिव सेशन मिलेगा।

हो सकता हे आपका फेसबुक अकाउंट कोई न खोले लेकिन फिर भी आपको सावधान रहना चाहिए और एक्टिव सेशन मोड को लॉग आउट जरूर करना चाहिए। अब रिमोट लॉग आउट के लिए वहां दिख रहे इंड एक्टिविटी को क्लिक करिए और उसके बाद सामान्यत: जैसे फेसबुक लॉग आउट करते हैं बस, अब आप निश्चिंत हो जाइए आपका फेसबुक कोई नहीं देखेगा।

इसी तरह जीमेल अकाउंट में नीचे की ओर दायीं तरफ डिटेल्स पर क्लिक करें और साइन आउट ऑल अदर सेशन पर क्लिक करें। डिटेल्स में आपको यह भी दिख जाएगा की किस आइपी से आपके जीमेल अकाउंट को खोला गया है।

तो बस रहिए थोड़ा अलर्ट क्योंकि आपके अकाउंट के खुला रहने पर कोई चुरा सकता है आपकी प्राइवेसी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।