विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉजिटेक ने लांच की आइफोन, आइपैड एक्सेसरीज

By Edited By:
Published: Tue, 25 Sep 2012 03:08 PM (IST)

इनमें शामिल हैं मैक, आइपैड व आइफोन के लिए लॉजिटेक अल्ट्राथिन कीबोर्ड कवर, लॉजिटेक सोलर कीबोर्ड फोलियो और लॉजिटेक वायरलेस सोलर कीबोर्ड के760।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इनमें शामिल हैं मैक, आइपैड व आइफोन के लिए लॉजिटेक अल्ट्राथिन कीबोर्ड कवर, लॉजिटेक सोलर कीबोर्ड फोलियो और लॉजिटेक वायरलेस सोलर कीबोर्ड के760।

दुनियाभर में कंप्यूटरों के लिए व्यक्तिगत पेरीफेरल्स प्रदाता, लॉजिटेक ने भारत में एप्पल के आइफोन और आइपैड डिवाइसों के लिए एक्सेसरीज की रेंज लांच की। इनमें शामिल हैं आइपैड और आइपैड 2 की तीसरी पीढ़ी के लिए लॉजिटेक अल्ट्राथिन कीबोर्ड कवर और लॉजिटेक सोलर कीबोर्ड फोलियो; मैक, आइपैड व आइफोन के लिए लॉजिटेक वायरलेस सोलर कीबोर्ड के760

लॉजिटेक अल्ट्राथिन कीबोर्ड कवर लॉजिटेक अल्ट्राथिन कीबोर्ड का यह स्टाइलिश, स्लिम अलुमिनियम कवर आइपैड के स्क्रीन को खरोचों से बचाता है और इससे टैबलेट का वजन भी बहुत थोड़ा सा ही बढ़ता है, इसमें एक ब्लूटूथ सहित बिल्ट-इन कीबोर्ड भी है। जब आप कोई ईमेल लिखना या मूवी देखना चाहते हों तो इस कीबोर्ड का बिल्ट-इन स्टैंड आपके आइपैड को सबसे बेहतरीन ऐंगल पर थामे रखेगा।

कंपनी के अनुसार, अल्ट्राथिन कीबोर्ड कवर आइपैड के साथ एक मैग्नेटिक क्लिप की मदद से फौरन और सुरक्षित तरीके से जुड़ जाता है।

सौजन्य से : The Mobile Indian

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर