विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5999 रुपये में लॉन्च हुआ 13 मेगापिक्सल से लैस Yu Yunique 2

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 25 Jul 2017 05:09 PM (IST)

इस फोन की खासियत इसका कैमरा बताया जा रहा है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है

5999 रुपये में लॉन्च हुआ 13 मेगापिक्सल से लैस Yu Yunique 2
5999 रुपये में लॉन्च हुआ 13 मेगापिक्सल से लैस Yu Yunique 2

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने भारत में एक नया हैंडसेट पेश किया है। YU Yunique 2 इससे पहले लॉन्च किए गए YU Yunique का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह 27 जुलाई से दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे मेटल शैंपेन और कोल ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। लॉन्च इवेंट पर माइक्रोमैक्स और यू के चीफ मार्केटिंग और चीफ कमर्शियल ऑफिसर शुभोदीप पाल ने कहा, “हम फ्लिपकार्ट और ट्रूकॉलर से पार्टनरशिप कर काफी उत्साहित हैं। यह साझेदारी न सिर्फ हमें युवा यूजर्स तक पहुंचने में मदद करेगी। बल्कि अच्छी सर्विस देने में भी मदद करेगी”।

Yu Yunique 2 के फीचर्स:

इसमें 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1280 x 720 है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी720-एमपी1 650 इंटिग्रेटेड है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके रियर कैमरे में फ्लैश दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2500 एमएएच की दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वीओएलटीई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और यूएसबी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें प्रॉक्सिमिटी, लाइट और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

आज हुए सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट और सेलकॉन क्लिक लॉन्च, जानें इनकी खासियतें

LG और Zopo ने लॉन्च किए ये 2 नए स्मार्टफोन, कैमरा और रैम है दमदार

फ्री में मिलेगा जियो स्मार्टफोन, देना होगा 1500 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।