विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच हुआ जोलो क्यू2100

By Edited By:
Published: Wed, 01 Oct 2014 04:32 PM (IST)

जोलो ने क्यू2100 स्मार्टफोन लांच किया जिसकी खासियत है इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर। हाइ डेफिनेशन रेजोल्यूशन और कार्निग गोरिल्ला ग्लास के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जोलो ने क्यू2100 स्मार्टफोन लांच किया जिसकी खासियत है इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर।

हाइ डेफिनेशन रेजोल्यूशन और कार्निग गोरिल्ला ग्लास के साथ 5.5 इंच आइपीएस डिस्प्ले वाले इस फोन में 1.3 जीएचजेड क्वाड कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम व एंड्रायड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा के साथ एक्समॉर आर सेंसर है। इसमें एलइडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा यह डिवाइस डुअल सिम, एफएम रेडियो, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सीमिटी, एक्सेलेरोमीटर सेंसर व 2800 एमएएच की बैटरी से लैस है।

इस नये स्मार्टफोन में बिल्ट इन फिंगरप्रिंट स्कैनर व प्रीलोडेड पील स्मार्ट एप के साथ आइआर ब्लास्टर भी है जो यूनिवर्सल रिमोट की तरह काम करता है।

इसकी कीमत 13,499 रुपये रखी गयी है।

पढ़ें: सैमसंग का नया सेल्फी स्मार्टफोन 'गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम'

पढ़ें: 49,990 रुपये की कीमत पर लांच हुआ ब्लैकबेरी पासपोर्ट